Breaking News

नवरात्रि-दशहरा को लेकर डीएम ने आयोजकों के साथ की बैठक

शाहजहांपुर। मुबारक अली। आगामी नवरात्रि, दुर्गा पूजा और दशहरा पर्व को शांतिपूर्ण एवं सकुशल संपन्न कराने के लिए जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने बुधवार को कलेक्ट्रेट के बिस्मिल सभागार में कार्यक्रम आयोजकों और संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक की। डीएम ने आयोजकों की समस्याएं और सुझाव सुनते हुए अधिकारियों को समय से सभी व्यवस्थाएं पूरी कराने के निर्देश दिए।
डीएम ने कहा कि नवरात्रि शुरू होने से पहले मंदिरों और आयोजन स्थलों पर साफ-सफाई, विद्युत तारों की मरम्मत, मार्गों की व्यवस्था समेत अन्य तैयारियां पूरी कर ली जाएं। अधिकारियों को आयोजन स्थलों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लेने के निर्देश भी दिए।
उन्होंने स्पष्ट किया कि मेलों में पंडाल और झूले लगाने के लिए संबंधित विभागों से आवश्यक अनापत्ति प्रमाण पत्र लेना अनिवार्य होगा। विद्युत और अग्निशमन विभाग समेत संबंधित विभागों की अनुमति के बाद ही आयोजन किए जाएं।
धार्मिक आयोजनों में अश्लील नृत्य पर सख्ती
जिलाधिकारी ने कहा कि धार्मिक आयोजनों और मेलों में किसी भी तरह का अश्लील नृत्य नहीं होना चाहिए। ऐसा पाए जाने पर संबंधित के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने आयोजकों से कार्यक्रमों को श्रद्धा और गरिमा के साथ आयोजित करने की अपील की। साथ ही असामाजिक तत्वों पर निगरानी रखने और संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने के निर्देश दिए।
डीएम ने तहसील और थाना स्तर पर पीस कमेटी की बैठक कराने को भी कहा। पुलिस अधीक्षक ने आयोजकों को नियमानुसार प्रशासन से अनुमति लेने की अपील करते हुए पर्याप्त पुलिस बल उपलब्ध कराने की बात कही।
बैठक में नगर आयुक्त सौम्या गुरुरानी, सीडीओ उत्कर्ष द्विवेदी, एडीएम प्रशासन रजनीश कुमार मिश्र, एएसपी ग्रामीण दीक्षा भंवरे, एएसपी नगर देवेंद्र कुमार, क्षेत्राधिकार यातायात रणवीर सिंह समेत अन्य अधिकारी और कार्यक्रम आयोजक मौजूद रहे।

About CURRENT MEDIA

Currentmedia.in राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबासाइट है। वेबसाइट में ब्यूरोक्रेसी में ताजा घटनाक्रम, देश और समाज के लिए अमूल्य योगदान देने वाले व अपने कार्यो के दम पर अपनी पहचान बनाने वाले आइएएस और आइपीएस अधिकारियों व डॉक्टरो, कानून के जानकारों की रोचक स्टोरी के साथ उनके जीवन संघर्षो पर आधारित निष्पक्ष लेख पाठक को मिलेंगे। वेबसाइट में अन्य क्षेत्रों के भी विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार पाठक वर्ग के लिए उपलब्ध रहेगा, इसके लिए वेबसाइट की ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विस्तृत कंटेट अपडेट करती रहेगी। संपादकीय टीम की कोशिश यही रहेगी की न्यूज कंटेट को लेकर पाठक वर्ग को किसी तरह की निराशा हाथ न लगे। साइट 24 घंटे प्रयोग में रहेगी।

Check Also

चुनाव आयोग कठपुतली की तरह काम कर रहा है – अखिलेश यादव

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने कहा है …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *