Breaking News

यूपी में कांग्रेस को मज़बूत करने की जिम्मेदारी अब मोना को मिली

लखनऊ। कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश में अपने संगठन में बदलाव करते हुए अराधना मिश्रा मोना को प्रदेश कांग्रेस कमेटी का प्रेसीडेंट नियुक्त किया है। उनको यह जिम्मेदारी अजय राय को हटाकर दी गई है । रीता बहुगुणा जोशी के बाद कांग्रेस ने दूसरी बार किसी महिला को प्रदेश अध्यक्ष की ज़िम्मेदारी सौंपी है।


इसके साथ ही पार्टी के सांसद इमरान मसूद को वर्किंग प्रेसीडेंट बनाया गया है। पार्टी ने देवेंद्र निषाद और आलोक प्रसाद को सीनियर वाइस प्रेसीडेंट नियुक्त किया है। कांग्रेस ने निवर्तमान प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के योगदान की सराहना की है।
इसके अलावा चौधरी वीरेंद्र सिंह को उत्तर प्रदेश में कांग्रेस विधायक दल का नेता नियुक्त करने के प्रस्ताव को भी मंजूरी दी गई है। ये नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू होंगी।
यूपी में अब चुनाव करीब हैं इसको देखते हुए आराधना मिश्रा उर्फ मोना पर बड़ी जिम्मेदारी डाली गई है । अब देखना होगा कि मोना यूपी में कांग्रेस को कितना मज़बूत कर पाती हैं ।

About CURRENT MEDIA

Currentmedia.in राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबासाइट है। वेबसाइट में ब्यूरोक्रेसी में ताजा घटनाक्रम, देश और समाज के लिए अमूल्य योगदान देने वाले व अपने कार्यो के दम पर अपनी पहचान बनाने वाले आइएएस और आइपीएस अधिकारियों व डॉक्टरो, कानून के जानकारों की रोचक स्टोरी के साथ उनके जीवन संघर्षो पर आधारित निष्पक्ष लेख पाठक को मिलेंगे। वेबसाइट में अन्य क्षेत्रों के भी विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार पाठक वर्ग के लिए उपलब्ध रहेगा, इसके लिए वेबसाइट की ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विस्तृत कंटेट अपडेट करती रहेगी। संपादकीय टीम की कोशिश यही रहेगी की न्यूज कंटेट को लेकर पाठक वर्ग को किसी तरह की निराशा हाथ न लगे। साइट 24 घंटे प्रयोग में रहेगी।

Check Also

भाजपा के सत्ता से हटने के बाद ही संकट दूर होगा-अखिलेश यादव

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने कहा है …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *