Breaking News

आर्थिक लूट और भ्रष्टाचार में डूबी हुई लखनऊ की आल इंडिया कैफी आज़मी अकाडमी

लखनऊ। आल इंडिया कैफी आज़मी अकाडमी , लखनऊ में लगता है कि जमके भ्रष्टाचार किया जा रहा है । इसको छिपाने के लिए वेबसाईट पर कोई जानकारी सार्वजनिक रुप से उपलब्ध नहीं है । जबकि यह अकाडमी सरकार द्वारा उपलब्ध कराये गये धन से बनाई गई है ।
अकाडमी का लाईफटाइम मेंबर बनने के लिए 50000/ (पचास हज़ार रु0) व वार्षिक रुप से 5000/ (पांच हज़ार रु0) की फीस निर्धारित है। अकाडमी द्वारा इसबात की सार्वजनिक रुप से कहीं पर भी सूचना उपलब्ध नहीं है कि इसमें कुल कितने मेंबर है । उनसे कितनी धनराशि सालाना या एक मुश्त जमा होती है।
इसके अतिरिक्त जो छोटे हाल हैं उनका किराया भी लगभग 10हजार प्रति हाल है। इससे जो आमदनी प्रतिवर्ष होती उसकी भी धनराशि का कहीं पर भी विवरण दर्शाया नहीं गया है । इसके अतिरिक्त एक बड़ा हॉल है ऐसे आरोप है कि इसको भी सईद मेंहदी द्वारा लगभग बीस हज़ार रु0 प्रति 3 घंटे की दर से किराये पर दिया जाता है । जबकि जानकारी के अनुसार यह हाल अभी भी निर्माण निगम के पास है और उसने अकाडमी को हस्तांतरित भी नहीं किया है । फिर भी अवैध रुप से धन की उगाही लगातार की जा रही है । जिस पर ऐसा प्रतीत होता है किसी प्रकार कोई टैक्स भी सरकार को नहीं दिया जाता है । जिससे सरकार को भी धन की भारी हानि होने की संभावना है । इस आर्थिक भ्रष्टाचार की कम्पलेंट आयकर अधिकारियांे से की भी की गई है । जिनके द्वारा भी जांच का आश्वासन दिया गया है।

About CURRENT MEDIA

Currentmedia.in राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबासाइट है। वेबसाइट में ब्यूरोक्रेसी में ताजा घटनाक्रम, देश और समाज के लिए अमूल्य योगदान देने वाले व अपने कार्यो के दम पर अपनी पहचान बनाने वाले आइएएस और आइपीएस अधिकारियों व डॉक्टरो, कानून के जानकारों की रोचक स्टोरी के साथ उनके जीवन संघर्षो पर आधारित निष्पक्ष लेख पाठक को मिलेंगे। वेबसाइट में अन्य क्षेत्रों के भी विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार पाठक वर्ग के लिए उपलब्ध रहेगा, इसके लिए वेबसाइट की ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विस्तृत कंटेट अपडेट करती रहेगी। संपादकीय टीम की कोशिश यही रहेगी की न्यूज कंटेट को लेकर पाठक वर्ग को किसी तरह की निराशा हाथ न लगे। साइट 24 घंटे प्रयोग में रहेगी।

Check Also

कांग्रेस ने जनगणना -2027 व ओबीसी अत्याचार निवारण एक्ट लागू करने की मांग को लेकर राज भवन मार्च का किया आयोजन

लखनऊ। पिछड़ा वर्ग विभाग,उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा जनगणना में ओबीसी कॉलम जोड़ने की मांग …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *