Breaking News

कॉकरोच जनता पार्टी के फ़ाउंडर को हिरासत में लिया गया

नई दिल्ली । जिस बात की आशंका जताई जा रही थी वही हुआ । कॉकरोच जनता पार्टी के फ़ाउंडर अभिजीत दीपके, सह-संयोजक आशुतोष रांका और सौरव दास को पुलिस ने दिल्ली एयरपोर्ट पर फ़्लाइट में ही हिरासत में ले लिया।
इस दौरान अभिजीत दीपके ने कहा कि वो गिरफ़्तारी से नहीं डरते हैं और इसके लिए तैयार हैं। दीपके ने कहा, आप देख सकते हैं कि देश किस दिशा में जा रहा है। हमें फ़्लाइट में ही हिरासत में लिया जा रहा है, ऐसा तो कभी इंदिरा गांधी ने भी नहीं किया था। यह तानाशाही है, लेकिन हम इनसे डरते नहीं हैं।
अभिजीत दीपके ने उन्हें हिरासत में लेने आए पुलिसकर्मियों से कहा, मैं आपसे डरता नहीं हूं, हम गिरफ़्तारी के लिए तैयार हैं। अभिजीत, सौरव और आशुतोष को हिरासत में लेने के लिए महिला पुलिसकर्मी आगे आई थीं. इस पर दीपके और उनके साथियों ने पुरुष पुलिसकर्मियों को भेजने की मांग की।

About CURRENT MEDIA

Currentmedia.in राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबासाइट है। वेबसाइट में ब्यूरोक्रेसी में ताजा घटनाक्रम, देश और समाज के लिए अमूल्य योगदान देने वाले व अपने कार्यो के दम पर अपनी पहचान बनाने वाले आइएएस और आइपीएस अधिकारियों व डॉक्टरो, कानून के जानकारों की रोचक स्टोरी के साथ उनके जीवन संघर्षो पर आधारित निष्पक्ष लेख पाठक को मिलेंगे। वेबसाइट में अन्य क्षेत्रों के भी विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार पाठक वर्ग के लिए उपलब्ध रहेगा, इसके लिए वेबसाइट की ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विस्तृत कंटेट अपडेट करती रहेगी। संपादकीय टीम की कोशिश यही रहेगी की न्यूज कंटेट को लेकर पाठक वर्ग को किसी तरह की निराशा हाथ न लगे। साइट 24 घंटे प्रयोग में रहेगी।

Check Also

आर्थिक लूट और भ्रष्टाचार में डूबी हुई लखनऊ की आल इंडिया कैफी आज़मी अकाडमी

लखनऊ। आल इंडिया कैफी आज़मी अकाडमी , लखनऊ में लगता है कि जमके भ्रष्टाचार किया …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *