नई दिल्ली । देश तथा विदेश में जाने माने यूटयुबर ध्रुव राठी को गुरुग्राम पुलिस ने उनकी हिरासत में लिए जाने की पुष्टि की है। उनके क़रीबी के अनुसार, ध्रुव राठी को गुरुग्राम के सेक्टर-56 से हिरासत में लिया गया।
इससे पहले, शुक्रवार देर शाम ध्रुव राठी ने सोशल मीडिया पर एक रील पोस्ट की थी। वीडियो में वह इंडिया गेट के सामने घूमते हुए दिखाई दे रहे थे। वीडियो में ध्रुव राठी ने कहा, “मैं दिल्ली आ गया हूं. मैंने देखा कि प्रधानमंत्री ने 50 से ज़्यादा मेट्रो स्टेशन बंद कर दिए, कई ट्रेन और बसें रद्द कर दी गई हैं। प्रदर्शन की वजह से दिल्ली को लॉकडाउन पर डाल रहे हैं.”।
उन्होंने आगे कहा, “मुझे ये समझ नहीं आ रहा कि मोदी जी क्या कर रहे हैं। एक तरफ़ आपके आईटी सेल वाले कह रहे हैं कि हमारे प्रदर्शन में कोई भीड़ नहीं आएगी। अगर भीड़ नहीं आती, तो ये सब क्यों कर रहे हैं? मुझे तो लगता है कि आप डर गए हैं। असल में पूरी जनता जाग चुकी है.”।

Current Media