अलीगढ़ । लम्बी लड़ाई और कई वर्षो के इंतज़ार के बाद आखिरकार एएमयू में छात्रसंघ के चुनाव संपन्न हुए । अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के छात्रसंघ चुनाव में नोमान अशरफ़ ने अध्यक्ष पद पर जीत हासिल की है। इन चुनावों में बी.टेक के छात्र मोहम्मद हमदान मानद सचिव बने। वहीं लॉ की छात्रा नशरा नईम ने विश्वविद्यालय के छात्रसंघ की उपाध्यक्ष पद पर जीत हासिल की है।
नोमान अशरफ़ ने अपने चुनाव प्रचार के दौरान ग़ज़ा और फ़लस्तीन के साथ ही कई ऐसे मुद्दे उठाए जिसकी वजह से चर्चा में रहे। नोमान अशरफ़ बिहार के सहरसा के रहने वाले हैं। वह एएमयू में इतिहास के छात्र हैं।
नोमान अशरफ़ को चुनाव में 7797 वोट मिले और उन्होंने अपनी क़रीबी प्रत्याशी को 4121 वोटों के अंतर से हरा दिया। एएमयू में आठ साल के अंतराल के चुनाव हुए हैं और नतीजे आने के बाद यहां स्टूडेंट्स ने जश्न मनाया।
नतीजे आने के बाद नोमान अशरफ़ ने कहा, लंबे संघर्ष के बाद हमें यह मौक़ा मिला है। यह बड़ी खुशी की बात है। जो मुद्दे हमने चुनावों में उठाए थे और जो वादे हमने किए थे, हम उन वादों पर उतरने की पूरी कोशिश करेंगे। मैं सभी स्टूडेंट्स का शुक्रगुज़ार हूं, जिन्होंने इतने बड़े अंतर से मुझे जिताया है।

Current Media