Breaking News

धनतेरस पर बाजार की सुरक्षा व्यवस्था एसपी सौरभ दीक्षित ने परखी

शाहजहांपुर। मो0आफाक । धनतेरस के त्योहार पर बाजारों में उमड़ी भीड़ और खरीदारी के लिए लोगों की आवाजाही को देखते हुए पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित ने बाजार पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।
उन्होंने प्रमुख बाजारों और भीड़भाड़ वाले स्थानों का भ्रमण कर पुलिस की मुस्तैदी परखी। एसपी ने ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को निर्देश दिए कि बाजारों में लगातार भ्रमणशील रहकर सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखें।
संदिग्ध व्यक्तियों और गतिविधियों पर नजर रखें, ताकि त्योहार के दौरान किसी तरह की अव्यवस्था न होने पाए। उन्होंने यातायात व्यवस्था सुचारु रखने और जाम की स्थिति से निपटने के लिए भी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि त्योहार के दौरान बाजार आने वाले लोगों की सुरक्षा पुलिस की प्राथमिकता है। इसमें किसी तरह की लापरवाही नहीं होनी चाहिए।

About CURRENT MEDIA

Currentmedia.in राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबासाइट है। वेबसाइट में ब्यूरोक्रेसी में ताजा घटनाक्रम, देश और समाज के लिए अमूल्य योगदान देने वाले व अपने कार्यो के दम पर अपनी पहचान बनाने वाले आइएएस और आइपीएस अधिकारियों व डॉक्टरो, कानून के जानकारों की रोचक स्टोरी के साथ उनके जीवन संघर्षो पर आधारित निष्पक्ष लेख पाठक को मिलेंगे। वेबसाइट में अन्य क्षेत्रों के भी विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार पाठक वर्ग के लिए उपलब्ध रहेगा, इसके लिए वेबसाइट की ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विस्तृत कंटेट अपडेट करती रहेगी। संपादकीय टीम की कोशिश यही रहेगी की न्यूज कंटेट को लेकर पाठक वर्ग को किसी तरह की निराशा हाथ न लगे। साइट 24 घंटे प्रयोग में रहेगी।

Check Also

अलीगढ़ से इलिनॉय तक- मुस्लिम यूनिवर्सिटी यूनियन को मिलेंगे नए लीडर, अमेरिका में चमकी सबा हैदर

सैय्यद अतीक उर रहीम शिक्षक एवं पत्रकार आज सुबह जब रीडर्स के हाथों में अखबार …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *