सीबीआई के नये डायरेक्टर की नियुक्ति

नई दिल्ली। सीबीआई के नए डायरेक्टर को लेकर कांग्रेस ने आपत्ति जताई है कांग्रेस का नये डायरेक्टर से पुराना विवाद है । कर्नाटक के डीजीपी प्रवीण सूद को सेंट्रल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन (सीबीआई) का नया डायरेक्टर सरकार द्वारा नियुक्त कर दिया गया है। सूद 1986 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं। सूद दो साल तक इस पद पर रहेंगे। सीबीआइ के मौजूदा डायरेक्टर सुबोध कुमार जायसवाल का कार्यकाल 25 मई को समाप्त हो रहा है। इसी दिन सूद जॉइन कर सकते हैं। सूद मार्च में तब सुर्खियों में आए थे जब कर्नाटक कांग्रेस प्रमुख डीके शिवकुमार ने उन पर राज्य में भाजपा सरकार का साथ देने का आरोप लगाया था। शिवकुमार ने यह दावा करते हुए राज्य के पुलिस महानिदेशक की गिरफ्तारी की भी मांग की थी कि वह कांग्रेस नेताओं के खिलाफ मामले दर्ज कर रहे हैं। सीबीआई चीफ के लिए शनिवार को सिलेक्शन कमेटी की मीटिंग हुई थी, जिसमें तीन नामों को शॉर्टलिस्ट किया गया था. इस बैठक में प्रधानमंत्री, चीफ जस्टिस चन्द्रचूण और लोकसभा में विपक्ष नेता अधीर रंजन शामिल हुए थे। इसमें प्रवीण सूद के अलावा मध्य प्रदेश के डीजीपी सुधीर सक्सेना और सीनियर आईपीएस ताज हासन का नाम भी शॉर्टलिस्ट किया गया था।

About currentmedia09@gmail.com

Check Also

आयतुल्ला अली खामेनेई के निधन की खबर पर शिया समुदाय ने निकाला कैंडल मार्च

शाहजहांपुर। मो0आफाक। ईरान के सर्वाेच्च नेता आयतुल्ला अली खामेनेई के निधन की खबर के बाद …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *