Breaking News

योगी आदित्यनाथ का जादू उ0प्र0 निकाय चुनाव में खूब चला

लखनऊ। कर्नाटक चुनाव भाजपा चाहें हार गई हो लेकिन उत्तर प्रदेश निकाय चुनाव में बीजेपी ने अपना दबदबा और बढ़ाया । यह मुमकिन हो सका है योगी आदित्यनाथ के कुषल नेतृत्व की वजह से । उत्तर प्रदेष निकाय चुनाव प्रचार में भाजपा के केन्द्रीय नेतृत्व का षायद ही कोई बड़ा नेता आया हो योगी आदित्यनाथ ने अपने नेतृत्व में ही पूरा चुनाव लड़ा और ऐतिहासिक जीत दिलवाई यह इस बात का संकेत है कि योगी की पकड़ षासन प्रषासन पर और मज़बूत हुई है । निकाय चुनाव के प्रदर्शन के लिए राज्य के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मतदाताओं का शुक्रिया अदा किया।


मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘2017 की तुलना में बीजेपी को दोगुनी से ज्यादा सीटें मिली हैं.‘‘
उन्होंने आगे कहा, ‘‘ कार्यकर्ताओं की मेहनत की वजह से ही पार्टी को अब तक की सबसे बड़ी जीत मिली है। 17 नगर निगमों में पार्टी पहली बार पूर्ण बहुमत के साथ विजय प्राप्त करने में सफल हुई। मैं इस बहुमत के लिए मतदाताओं का शुक्रिया अदा करता हूं और उन्हें आश्वस्त करता हूं कि उत्तर प्रदेश सरकार विकास और सुशासन सुनिश्चित करने के लिए काम करेगी।‘‘

About currentmedia09@gmail.com

Currentmedia.in राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबासाइट है। वेबसाइट में ब्यूरोक्रेसी में ताजा घटनाक्रम, देश और समाज के लिए अमूल्य योगदान देने वाले व अपने कार्यो के दम पर अपनी पहचान बनाने वाले आइएएस और आइपीएस अधिकारियों व डॉक्टरो, कानून के जानकारों की रोचक स्टोरी के साथ उनके जीवन संघर्षो पर आधारित निष्पक्ष लेख पाठक को मिलेंगे। वेबसाइट में अन्य क्षेत्रों के भी विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार पाठक वर्ग के लिए उपलब्ध रहेगा, इसके लिए वेबसाइट की ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विस्तृत कंटेट अपडेट करती रहेगी। संपादकीय टीम की कोशिश यही रहेगी की न्यूज कंटेट को लेकर पाठक वर्ग को किसी तरह की निराशा हाथ न लगे। साइट 24 घंटे प्रयोग में रहेगी।

Check Also

होली एवं ईद मिलन समारोह का भव्य आयोजन

लखनऊ। नेशनल हेल्पिंग फाउंडेशन द्वारा सामाजिक एकता, भाईचारे और आपसी सद्भाव को मजबूत करने के …