Breaking News

भ्रमण कर रहे विद्यार्थी देश की क्षमताओं को समझें और विकास में योगदान दें -राज्यपाल

लखनऊः उत्तर प्रदेश की राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल से राजभवन में भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान पालक्काड, केरल के 44 विद्यार्थी एवं 04 संकाय सदस्यों ने मुलाकात की। ये सभी विद्यार्थी ‘‘एक भारत श्रेष्ठ भारत‘‘ योजना के युवा संगम के निमित्त भ्रमण के दौरान उत्तर प्रदेश आए, जिसके क्रम में आज इन विद्यार्थियों को प्रदेश की राज्यपाल से मुलाकात का अवसर प्राप्त हुआ। राज्यपाल नेे मुलाकात के दौरान विद्यार्थियों से भ्रमण के अनुभव और स्मरणीय स्मृतियों के बारे में चर्चा की। उन्होंने विद्यार्थियों को ‘‘एक भारत श्रेष्ठ भारत‘‘ के तहत युवा संगम के महत्व को भी बताया। उन्होंने भारत के विश्व प्रसिद्ध आदर्शों महात्मा गाँधी, विवेकानंद, गौतमबुद्ध जैसे महान व्यक्तियों में भ्रमण शीलता से प्राप्त ज्ञान पर विशेष चर्चा विद्यार्थियों से करते हुए उन्हें लक्ष्य के प्रति समर्पित रहने को प्रेरित किया। विद्यार्थियों से उन्होंने कहा कि भ्रमण के दौरान वे देश की क्षमताओं को समझंे और विकास में योगदान दें। उन्होंने विद्यार्थियों कोे उत्तर प्रदेश भ्रमण के अपने अनुभव केरल के अन्य विद्यार्थियों, परिजनों, परिवार तथा समीपवर्ती निवासियों से भी साझा करने को कहा, जिससे वहाँ के लोग यहाँ की जानकारियों और विविधताओं से परिचित हों और उनमें भी उत्तर प्रदेश भ्रमण की इच्छा विकसित हो सके।

About currentmedia09@gmail.com

Currentmedia.in राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबासाइट है। वेबसाइट में ब्यूरोक्रेसी में ताजा घटनाक्रम, देश और समाज के लिए अमूल्य योगदान देने वाले व अपने कार्यो के दम पर अपनी पहचान बनाने वाले आइएएस और आइपीएस अधिकारियों व डॉक्टरो, कानून के जानकारों की रोचक स्टोरी के साथ उनके जीवन संघर्षो पर आधारित निष्पक्ष लेख पाठक को मिलेंगे। वेबसाइट में अन्य क्षेत्रों के भी विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार पाठक वर्ग के लिए उपलब्ध रहेगा, इसके लिए वेबसाइट की ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विस्तृत कंटेट अपडेट करती रहेगी। संपादकीय टीम की कोशिश यही रहेगी की न्यूज कंटेट को लेकर पाठक वर्ग को किसी तरह की निराशा हाथ न लगे। साइट 24 घंटे प्रयोग में रहेगी।

Check Also

उ0प्र0 के विभिन्न जनपदों से आये लोगों ने कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की

लखनऊ । कांग्रेस पार्टी की नीतियों के प्रति विश्वास व्यक्त करते हुए प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय …