Breaking News

कोरोमंडल एक्सप्रेस ओडिसा में पटरी से उतरी कई लोगों के घायल होने के आसार

एजंेसी । ओडिसा में एक्सप्रेस ट्रेन के पटरी से उतरने की खबर आई है । समाचार एजेंसी पीटीआई के अनुसार ये हादसा ओडिसा के बालासोर के पास बाहानगा स्टोशन के नजदीक हुआ है। राज्य सरकार ने हादसे की जगह के लिए राहत और बचाव दल को रवाना किया है। अब तक कि जानकारी के अनुसार कई डिब्बे पटरी से उतर गए हैं। हालांकि हादसे में कितने हताहत हैं इस बारे में अभी पुख्ता तौर पर जानकारी उपलब्ध नहीं है। यह संख्या सैकड़ों में हो सकती है । ओडिशा राज्य आपदा प्रबंधन ऑथोरिटी के प्रबंध निदेशक ज्ञान रंजन दास ने कहा है कि राज्य सरकार ने आदेश दिया है कि पास के जिलों से भी एंबुलेंस घटनास्थल के लिए रवाना किए जाएं। बचाव कार्य जारी है ।

About currentmedia09@gmail.com

Currentmedia.in राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबासाइट है। वेबसाइट में ब्यूरोक्रेसी में ताजा घटनाक्रम, देश और समाज के लिए अमूल्य योगदान देने वाले व अपने कार्यो के दम पर अपनी पहचान बनाने वाले आइएएस और आइपीएस अधिकारियों व डॉक्टरो, कानून के जानकारों की रोचक स्टोरी के साथ उनके जीवन संघर्षो पर आधारित निष्पक्ष लेख पाठक को मिलेंगे। वेबसाइट में अन्य क्षेत्रों के भी विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार पाठक वर्ग के लिए उपलब्ध रहेगा, इसके लिए वेबसाइट की ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विस्तृत कंटेट अपडेट करती रहेगी। संपादकीय टीम की कोशिश यही रहेगी की न्यूज कंटेट को लेकर पाठक वर्ग को किसी तरह की निराशा हाथ न लगे। साइट 24 घंटे प्रयोग में रहेगी।

Check Also

पूर्व मंत्री व विधायक मनोज पारस को किया गया हाउस अरेस्ट

मुरादाबाद। जनपद मुरादाबाद में कुछ दिन पहले बाबा साहेब की मूर्ति को अराजक तत्वों द्वारा …