Breaking News

घोसी विधानसभा सीट रिक्त घोषित

लखनऊ। समाजवादी पार्टी से विधानसभा सदस्यता छोड़कर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हुए दारा सिंह चैहान की घोसी सीट को रिक्त घोषित कर दिया गया है। प्रदेश विधानसभा के एक अधिकारी ने मंगलवार को यहां बताया कि पिछले दिनों भाजपा में शामिल हुए सपा विधायक दारा सिंह चैहान की घोसी विधानसभा सीट को रिक्त घोषित कर दिया गया है. उन्होंने बताया कि चैहान का इस्तीफा स्वीकार होने के बाद घोसी सीट 17 जुलाई से रिक्त घोषित कर दी गई है। मऊ जिले के घोसी क्षेत्र से विधायक चैहान ने गत शनिवार को विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना को अपना इस्तीफा सौंप दिया था.। चैहान पिछले साल 12 जनवरी को उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से ऐन पहले राज्य की भाजपा सरकार के मंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद सपा में शामिल हो गए थे। उस वक्त वह प्रदेश के पर्यावरण एवं वन मंत्री थे। चैहान एक बार फिर लखनऊ स्थित मुख्यालय में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में भाजपा में शामिल हो गए।

About currentmedia09@gmail.com

Currentmedia.in राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबासाइट है। वेबसाइट में ब्यूरोक्रेसी में ताजा घटनाक्रम, देश और समाज के लिए अमूल्य योगदान देने वाले व अपने कार्यो के दम पर अपनी पहचान बनाने वाले आइएएस और आइपीएस अधिकारियों व डॉक्टरो, कानून के जानकारों की रोचक स्टोरी के साथ उनके जीवन संघर्षो पर आधारित निष्पक्ष लेख पाठक को मिलेंगे। वेबसाइट में अन्य क्षेत्रों के भी विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार पाठक वर्ग के लिए उपलब्ध रहेगा, इसके लिए वेबसाइट की ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विस्तृत कंटेट अपडेट करती रहेगी। संपादकीय टीम की कोशिश यही रहेगी की न्यूज कंटेट को लेकर पाठक वर्ग को किसी तरह की निराशा हाथ न लगे। साइट 24 घंटे प्रयोग में रहेगी।

Check Also

कार्यकर्ता से मिलने से रोकना बेहद निंदनीय-अजय राय

लखनऊ। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अध्यक्ष मा0 श्री मल्लिकार्जुन खड़गे के खिलाफ दिए गए गलत …