Breaking News

“दिल्ली में दिखी मुंबई की झलक”

नई दिल्ली: ‘दिल्ली मराठी प्रतिष्ठान’ द्वारा कनॉट प्लेस के सेंट्रल पार्क में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम ‘दिवाली पहाट’ में प्रसिद्ध गायिका वैशाली सामंत के मराठी और हिन्दी गानों पर लोग जमकर थिरके। दिल्ली जैसे व्यस्तता वाले शहर में सुबह 6 बजे लगभग 4 हजार लोग पहुंचे। 05 अक्टुबर, रविवार प्रातःकाल की पहली किरण के साथ आरंभ हुआ यह कार्यक्रम करीब चार घंटे चला।
सेंट्रल पार्क में मंच सज्जा बहुत कलात्मक की गई थी। दिल्ली में निवास करने वाले मराठी परिवार के लोग साढ़े पांच बजे से ही पहुंचने लगे थे। आधा घंटा में ही बैठने की जगह नहीं बची। गायिका ‘वैशाली सामंत’ जैसे मंच पर आईं। लोगों का उत्साह दोगुना हो गया। इसके बाद शुरू हुआ गीतों का सिलसिला लगातार चार घंटे तक चला।

यह भीड़ देखकर वैशाली सामंत भी अचरज में थीं। उन्हें अंदाजा नहीं था कि दिल्ली में वह भी सुबह के समय इतने लोग उन्हें सुनने आएंगे। मराठियों का स्नेह देखकर वह अपनी पसंद की बजाय लोगों की फरमाईश वाले गीत ज्यादा गायीं। महाराष्ट्र के सुप्रसिद्ध लावणी गीत, संगीत पर तो लोग नाचने लगे। हर उम्र के लोग जमकर नाचे। कहां कार्यक्रम दो घंटे चलना था, लेकिन लोगों का उत्साह और फरमाईश से यह चार घंटे तक चला।
मंच से थोड़ी दूरी पर एक दर्जन से अधिक फूड स्टाल लगाए गए थे। जहां महाराष्ट्र का पसंदीदा बड़ा पाव, दही के साथ साबूदाना की खिचड़ी, मिसल पाव, चिवड़ा के अलावा नाश्ते की कई किस्में मौजूद थीं। यहां पंढ़रपुर में विराजे भगवान विट्ठल और रूकमणी के साथ संत ज्ञानेश्वर और संत तुकाराम की प्रतिमा आकर्षण का केन्द्र रही। यह सेफ्ली प्वांइट बन गया था, जहां सेफ्ली लेने वालों की भीड़ लगी थी।
देश की राजधानी में दिल्ली मराठी प्रतिष्ठान वह डोर बन गया है जो महाराष्ट्र से दूर रह रहे अपने लोगों को जोड़कर रख रहा है। प्रतिष्ठान मराठी परिवार को अपनी लोक संस्कृति, लोक कला और परम्परा से बांधने के साथ उसे संजोने और संवारने का काम प्रमुखता से कर रहा है। 2014 में वैभव डांगे द्वारा दिल्ली में निवास करने वाले मराठी परिवारों को उनके जड़ से जोड़े रखने के लिए दिल्ली मराठी प्रतिष्ठान का गठन किया गया। जो आज दिल्ली के मराठी समाज और मराठी संस्थाओं का विश्वसनीय मंच बन गया है। प्रतिष्ठान द्वारा 2016 में दीपावली के शुभअवसर पर महाराष्ट्र में होने वाले दिवाली पहाट की शुरूआत की गई थी। इस बार यह आठवां आयोजन था। जिसमें दिल्ली निवासी मराठी परिवार बढ़-चढ़कर हिस्सा लिए।

About currentmedia09@gmail.com

Currentmedia.in राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबासाइट है। वेबसाइट में ब्यूरोक्रेसी में ताजा घटनाक्रम, देश और समाज के लिए अमूल्य योगदान देने वाले व अपने कार्यो के दम पर अपनी पहचान बनाने वाले आइएएस और आइपीएस अधिकारियों व डॉक्टरो, कानून के जानकारों की रोचक स्टोरी के साथ उनके जीवन संघर्षो पर आधारित निष्पक्ष लेख पाठक को मिलेंगे। वेबसाइट में अन्य क्षेत्रों के भी विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार पाठक वर्ग के लिए उपलब्ध रहेगा, इसके लिए वेबसाइट की ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विस्तृत कंटेट अपडेट करती रहेगी। संपादकीय टीम की कोशिश यही रहेगी की न्यूज कंटेट को लेकर पाठक वर्ग को किसी तरह की निराशा हाथ न लगे। साइट 24 घंटे प्रयोग में रहेगी।

Check Also

ईरान जंग के कारण शेयर बाज़ार मे अफरा तफरी का माहौल

मुंबई । मध्य पूर्व में जारी जंग के बीच भारतीय शेयर बाज़ारों में गिरावट लगातार …