Breaking News

“यात्रियों की शिकायतों का विवरण प्रतिदिन मुख्यालय कराये उपलब्ध-दयाशंकर सिंह”

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के परिवहन राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री दयाशंकर सिंह ने आज परिवहन निगम के सभागार कक्ष में वरिष्ठ अधिकारियांे एवं सभी क्षेत्रीय प्रबंधकों के साथ समीक्षा बैठक की। उन्होंने परिचालकों की कमी के दृष्टिगत 10 हजार परिचालकों की जल्द भर्ती करने के निर्देश दिये हैं। उन्होंने कहा कि परिचालकों की कमी से परिवहन निगम की बहुत सी बसें आफरूट हो रही है, इससे परिवहन निगम को आर्थिक नुकसान हो रहा है। साथ ही उन्होंने टेक्निकल स्टाफ की कमी को भी जल्द दूर करने के निर्देश भी दिये।
परिवहन मंत्री ने कहा कि बस स्टेशनों के साथ-साथ अच्छी क्वालिटी की बसें लोगों को मुहैया हो सके, इसके लिए गुणवत्तापूर्ण ढंग से कार्य करने की जरूरत है। वर्कशाप में बसों की अच्छी ढंग से मरम्मत कार्य किया जाए, जिससे कि बसों की छत टपकने की समस्या दूर हो सके। उन्होंने कहा कि परिवहन निगम की बसों से यात्रा करते समय लोगों को सुखद एवं आरामदायक यात्रा की अनुभूति हो सके। इसके लिए बसों की सीटें, शीशे इत्यादि बेहतर कंडीशन में हो। उन्होंने आनलाइन बुकिंग की व्यवस्था पर और बेहतर करने पर जोर दिया। साथ ही चालक/परिचालक वर्दी में हो, नेम प्लेट लगा होना चाहिए। बस स्टेशनों एवं डिपो पर एक हेल्पलाइन नम्बर की व्यवस्था की जाए, जिसपर यात्री किसी भी समय शिकायत दर्ज करा सकें।
परिवहन मंत्री ने समीक्षा बैठक के दौरान क्षेत्रों में संचालित बसों की लोड फैक्टर, फ्यूल एवरेज एवं आय की समीक्षा की। उन्होंने नोयडा, गाजियाबाद, चित्रकूट एवं बरेली के प्रबंधकों को बेहतर कार्य एवं प्रदर्शन के लिए बधाई दी। जबकि मेरठ, मुरादाबाद और वाराणसी के क्षेत्रीय प्रबंधकों को खराब प्रदर्शन करने पर चेतावनी दी और कार्य में सुधार लाने के निर्देश दिये। अलीगढ़, आजमगढ़, झांसी, मेरठ एवं देवीपाटन के क्षेत्रीय प्रबंधकों को उनके यहां अनुपयोगी बसों की संख्या ज्यादा पाये जाने पर चेतावनी दी। उन्होंने खराब प्रदर्शन करने वाले अधिकारियों की जिम्मेदारी तय करने एवं उनके खिलाफ कार्यवाही करने के भी निर्देश दिये। उन्हांेने क्षेत्रीय प्रबंधकों को यात्रियों की शिकायतों का विवरण प्रतिदिन मुख्यालय को उपलब्ध कराने के निर्देश दिये।
परिवहन मंत्री ने उत्तराखंड एवं उ0प्र0 के निगम बसों के पार्किंग फीस में अंतर को समाप्त करने के निर्देश दिये। उत्तराखंड परिवहन निगम अपने यहां पार्किंग फीस 550 रूपये रखा है जबकि उ0प्र0 परिवहन निगम अपने यहां पार्किंग फीस मात्र 220 रूपये रखा है। इससे परिवहन निगम की बसों को आर्थिक नुकसान हो रहा है। साथ ही उन्हांेने टिकट/डीजल चोरी को रोकने के लिए प्रभावी कदम उठाने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि कैमरों के माध्यम से मॉनीटरिंग किया जाए।
परिवहन मंत्री ने परिवहन निगम द्वारा अनुबंधित ढांबों पर साफ-सफाई बेहतर रखें एवं शौचालय की व्यवस्था उत्तम रखने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि जो भी अनुबंधित ढ़ाबा उक्त व्यवस्थाओं को पूरा करने में विफल रहता है उसका अनुबंध समाप्त कर दिया जाए। उन्होंने कहा कि ढांबों पर गुणवत्ता एवं साफ-सफाई की समस्याओं की शिकायतें लगातार प्राप्त हो रही हैं।
बैठक के दौरान अपर मुख्य सचिव परिवहन श्री एल0 वेंकटेश्वर लू, प्रबंध निदेशक श्री मासूमअली सरवर, अपर प्रबंध निदेशक श्री राम सिंह वर्मा सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।

About currentmedia09@gmail.com

Currentmedia.in राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबासाइट है। वेबसाइट में ब्यूरोक्रेसी में ताजा घटनाक्रम, देश और समाज के लिए अमूल्य योगदान देने वाले व अपने कार्यो के दम पर अपनी पहचान बनाने वाले आइएएस और आइपीएस अधिकारियों व डॉक्टरो, कानून के जानकारों की रोचक स्टोरी के साथ उनके जीवन संघर्षो पर आधारित निष्पक्ष लेख पाठक को मिलेंगे। वेबसाइट में अन्य क्षेत्रों के भी विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार पाठक वर्ग के लिए उपलब्ध रहेगा, इसके लिए वेबसाइट की ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विस्तृत कंटेट अपडेट करती रहेगी। संपादकीय टीम की कोशिश यही रहेगी की न्यूज कंटेट को लेकर पाठक वर्ग को किसी तरह की निराशा हाथ न लगे। साइट 24 घंटे प्रयोग में रहेगी।

Check Also

हाजी ऑनलाइन फ्लाइट बुकिंग कंफर्मेशन hajcommittee.gov.in पर देखें

लखनऊ। श्री एस0पी0 तिवारी, सचिव/कार्यपालक अधिकारी ने बताया कि हज कमेटी ऑफ इण्डिया, मुम्बई ने …