Breaking News

“जम्मू कशमीर और हरियाणा में हुआ चुनाव का एलान “

नई दिल्ली। मुख्य चुनाव आयुक्त द्वारा आज प्रेस कांफ्रेस करके यह एलान कर दिया गया कि अब जम्मू कशमीर में भी अपनी सरकार बनेगी जो वहां के विकास के लिए ज्यादा तेज़ी से कार्य कर सकेगी । राजीव कुमार ने एलान करते हुए बताया कि चुनाव आयोग इस बात का इंतजार कर रहा था कि जम्मू कशमीर में जैसे ही अमरनाथ यात्रा समाप्त होगी वैसे ही चुनाव की घोषणा कर दी जायेगी । 19 अगस्त को अमरनाथ यात्रा संपन्न हो रही है । जम्मू और कशमीर में 90 सीटें हैं जिनपर चुनाव कराया जायेगा । राजीव कुमार ने बताया कि अभी हाल में ही संपन्न हुए लोकसभा चुनाव में वोटर ने काफी उत्साह दिखाया है । जम्मू कशमीर में लगभग 20 लाख युवा वोटर है । जम्मू और कशमीर में तीन फेस में चुनाव होगा जबकि हरियाणा में एक फेस में चुनाव संपन्न कराये जायेंगे । वोटों की गिनती सब जगह 4 अक्तूबर को होगी ।

तीन फेस में चुनाव होगा
18 सितंबर को पहले फेस की वोटिंग
25 सिंतबर को दूसरे फेज की वोटिंग
01 अक्तूबर को तीसरे फेज़ की वोटिंग
04 अक्तूबर को मतगणन होगी

About currentmedia09@gmail.com

Currentmedia.in राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबासाइट है। वेबसाइट में ब्यूरोक्रेसी में ताजा घटनाक्रम, देश और समाज के लिए अमूल्य योगदान देने वाले व अपने कार्यो के दम पर अपनी पहचान बनाने वाले आइएएस और आइपीएस अधिकारियों व डॉक्टरो, कानून के जानकारों की रोचक स्टोरी के साथ उनके जीवन संघर्षो पर आधारित निष्पक्ष लेख पाठक को मिलेंगे। वेबसाइट में अन्य क्षेत्रों के भी विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार पाठक वर्ग के लिए उपलब्ध रहेगा, इसके लिए वेबसाइट की ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विस्तृत कंटेट अपडेट करती रहेगी। संपादकीय टीम की कोशिश यही रहेगी की न्यूज कंटेट को लेकर पाठक वर्ग को किसी तरह की निराशा हाथ न लगे। साइट 24 घंटे प्रयोग में रहेगी।

Check Also

पूर्व मंत्री व विधायक मनोज पारस को किया गया हाउस अरेस्ट

मुरादाबाद। जनपद मुरादाबाद में कुछ दिन पहले बाबा साहेब की मूर्ति को अराजक तत्वों द्वारा …