Breaking News

“दिल्ली की कुर्सी पर अब आतिशी “

नई दिल्ली। जबसे अरविंद केजरीवाल ज़मानत पर बाहर आये है तबसे सरकार चलाने को लेकर कई तरह की अटकलें लग रही थी दिल्ली के मुख्यमंत्री पद से अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को इस्तीफ़ा देकर उन पर विराम लगा दिया। केजरीवाल ने इस्तीफ़ा उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना को सौंपा। आम आदमी पार्टी के नेता गोपाल राय ने ये जानकारी दी। गोपाल राय ने कहा, जेल से आने के बाद अरविंद केजरीवाल ने एलान किया था कि जब तक दिल्ली की जनता दोबारा अपना समर्थन देकर उन्हें नहीं जिताती तब तक मुख्यमंत्री की कुर्सी पर नहीं बैठेंगे।

उन्होंने कहा, दिल्ली के अंदर आगे सरकार संचालित करने के लिए सुबह आम आदमी पार्टी के विधायक दल की बैठक में सर्वसम्मति से आतिशी को चुना गया। हमने आम आदमी पार्टी की तरफ से इस फ़ैसले के बारे में उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना को सूचित कर दिया। विधायक दल की नेता आतिशी की तरफ से जल्द से जल्द सरकार बनाने की दावेदारी प्रस्तुत की गई उपराज्यपाल से निवेदन किया है कि जल्द शपथ की तारीख सुनिश्चित की जाए।

About currentmedia09@gmail.com

Currentmedia.in राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबासाइट है। वेबसाइट में ब्यूरोक्रेसी में ताजा घटनाक्रम, देश और समाज के लिए अमूल्य योगदान देने वाले व अपने कार्यो के दम पर अपनी पहचान बनाने वाले आइएएस और आइपीएस अधिकारियों व डॉक्टरो, कानून के जानकारों की रोचक स्टोरी के साथ उनके जीवन संघर्षो पर आधारित निष्पक्ष लेख पाठक को मिलेंगे। वेबसाइट में अन्य क्षेत्रों के भी विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार पाठक वर्ग के लिए उपलब्ध रहेगा, इसके लिए वेबसाइट की ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विस्तृत कंटेट अपडेट करती रहेगी। संपादकीय टीम की कोशिश यही रहेगी की न्यूज कंटेट को लेकर पाठक वर्ग को किसी तरह की निराशा हाथ न लगे। साइट 24 घंटे प्रयोग में रहेगी।

Check Also

एसपी सौरभ दीक्षित का घर बैठे न्याय अभियान हो रहा है सुपरहिट

शाहजहाँपुर। मुबारक अली। कोई पुलिस अधिकारी अगर पुलिस की छवि को बेहतर करने पर आ …