Breaking News

स्वर्ण मंदिर के बाहर सुखबीर बादल पर हुआ जानलेवा हमला

अमृतसर । स्वर्ण मन्दिर के बाहर अपनी सज़ा काट रहे पूर्व मुख्यमंत्री सुखवीर सिंह बादल पर जानलेवा हमला किया गया जिसमें वह बाल-बाल बचे । सोमवार को अकाल तख़्त ने बादल और उनकी कैबिनेट के अधिकांश सदस्यों को धार्मिक सज़ा सुनाई थी। इसके तहत बादल को स्वर्ण मंदिर के गेट पर बरछा लिए पहरा देने की सज़ा दी गई थी।
फ़ायरिंग उस जगह पर हुई जहां अकाली दल के नेता और सूबे के पूर्व मुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल अकाल तख़्त की सुनाई सज़ा भुगत रहे हैं। वीडियो में एक बुज़ुर्ग को सुखबीर सिंह बादल की ओर बढ़ते हुए देखा जा सकता है. ये व्यक्ति पिस्तौल निकाल कर गोली चलाता है । हमलावर को बादल के साथ मौजूद लोग पकड़ लेते हैं।
एजेंसियों के मुताबिक हमला करने वाले के पास से पिस्तौल बरामद कर ली गई है। घटना के तुरंत बाद सुरक्षाकर्मियों ने सुखबीर बादल को घेर लिया था। अमृतसर के पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने पुष्टि की है कि जब सुखबीर सिंह बादल सेवारत थे तो उन पर हमले की कोशिश की गई थी। पुलिस के मुताबिक गोली चलाने वाला नारायण सिंह है।
नारायण सिंह खालिस्तान आंदोलन के दौरान सक्रिय रहे हैं और कथित तौर पर खालिस्तान लिबरेशन फोर्स और अकाल फेडरेशन से जुड़े रहे हैं।

About currentmedia09@gmail.com

Currentmedia.in राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबासाइट है। वेबसाइट में ब्यूरोक्रेसी में ताजा घटनाक्रम, देश और समाज के लिए अमूल्य योगदान देने वाले व अपने कार्यो के दम पर अपनी पहचान बनाने वाले आइएएस और आइपीएस अधिकारियों व डॉक्टरो, कानून के जानकारों की रोचक स्टोरी के साथ उनके जीवन संघर्षो पर आधारित निष्पक्ष लेख पाठक को मिलेंगे। वेबसाइट में अन्य क्षेत्रों के भी विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार पाठक वर्ग के लिए उपलब्ध रहेगा, इसके लिए वेबसाइट की ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विस्तृत कंटेट अपडेट करती रहेगी। संपादकीय टीम की कोशिश यही रहेगी की न्यूज कंटेट को लेकर पाठक वर्ग को किसी तरह की निराशा हाथ न लगे। साइट 24 घंटे प्रयोग में रहेगी।

Check Also

एसपी सौरभ दीक्षित का घर बैठे न्याय अभियान हो रहा है सुपरहिट

शाहजहाँपुर। मुबारक अली। कोई पुलिस अधिकारी अगर पुलिस की छवि को बेहतर करने पर आ …