Breaking News

वरिष्ठ नेता एसएम कृष्णा का निधन

कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री एसएम कृष्णा के निधन पर कई वरिष्ठ नेताओं ने शोक-संवेदना व्यक्त की है। अंतिम दर्शन के लिए एसएम कृष्णा का पार्थिव शरीर बेंगलुरु स्थित उनके आवास पर रखा गया है।
कर्नाटक के डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार ने बताया, बुधवार सुबह आठ बजे तक बेंगलुरु स्थित उनके घर में सभी लोग श्रद्धांजलि दे सकते हैं। कल सुबह आठ बजे उनके पार्थिव शरीर को गृह क्षेत्र मद्दुर ले जाया जाएगा।
शिवकुमार ने बताया, साढ़े दस बजे मद्दुर पहुंचेंगे, जिसके बाद तीन बजे तक उनके पार्थिव शरीर को दर्शन के लिए रखा जाएगा। शाम चार बजे राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।
विदेश मंत्री एस जयशंकर ने उनके निधन पर कहा, पूर्व विदेश मंत्री एसएम कृष्णा ने निधन से बेहद दुखी हूं। विदेश मंत्री के रूप में उनके कार्यकाल के दौरान उनके साथ हुई कई मुलाकातें मुझे बहुत अच्छी तरह याद हैं। कर्नाटक के विकास में और विदेश मंत्री के रूप में उनके योगदान को हमेशा याद रखा जाएगा।
कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने कहा, पूर्व मुख्यमंत्री एसएम कृष्णा के निधन से दुखी हूं। कर्नाटक हमेशा उनका ऋणी रहेगा, ख़ासकर मुख्यमंत्री के रूप में अपने कार्यकाल के दौरान आईटी-बीटी सेक्टर में परिवर्तन लाने में उनके दूरदर्शी नेतृत्व के लिए। कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा ने कहा, एसएम कृष्णा के प्रयासों की वजह से बेंगलुरु सबसे विकसित शहरों में से एक बना। वो अपने कार्यों के लिए याद किए जाएंगे।

About currentmedia09@gmail.com

Currentmedia.in राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबासाइट है। वेबसाइट में ब्यूरोक्रेसी में ताजा घटनाक्रम, देश और समाज के लिए अमूल्य योगदान देने वाले व अपने कार्यो के दम पर अपनी पहचान बनाने वाले आइएएस और आइपीएस अधिकारियों व डॉक्टरो, कानून के जानकारों की रोचक स्टोरी के साथ उनके जीवन संघर्षो पर आधारित निष्पक्ष लेख पाठक को मिलेंगे। वेबसाइट में अन्य क्षेत्रों के भी विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार पाठक वर्ग के लिए उपलब्ध रहेगा, इसके लिए वेबसाइट की ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विस्तृत कंटेट अपडेट करती रहेगी। संपादकीय टीम की कोशिश यही रहेगी की न्यूज कंटेट को लेकर पाठक वर्ग को किसी तरह की निराशा हाथ न लगे। साइट 24 घंटे प्रयोग में रहेगी।

Check Also

एसपी सौरभ दीक्षित का घर बैठे न्याय अभियान हो रहा है सुपरहिट

शाहजहाँपुर। मुबारक अली। कोई पुलिस अधिकारी अगर पुलिस की छवि को बेहतर करने पर आ …