Breaking News

राजभवन में खेल प्रतियोगिता-2025 के 15वें दिन हुए रोमांचक मुकाबले

लखनऊ। प्रदेश की राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल की प्रेरणा और मार्गदर्शन में आयोजित खेल प्रतियोगिता-2025 के 15वें दिन गिल्ली डंडा खेल का फाइनल मुकाबला हुआ। फाइनल मुकाबला टीम 1 (कप्तान श्री अशोक देसाई) और टीम 14 (कप्तान श्री मेराज खां) के बीच खेला गया।

टीम 1 ने टॉस जीतकर फील्डिंग करने का फैसला लिया। टीम 14 ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 742 फीट का लक्ष्य निर्धारित किया। टीम 1 के खिलाड़ियों ने कप्तान श्री अशोक देसाई के नेतृत्व में बेहतरीन खेल दिखाते हुए चार विकेट के नुकसान पर यह लक्ष्य हासिल कर जीत दर्ज की। इस जीत के साथ टीम 1 ने प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि टीम 14 द्वितीय स्थान पर रही। इस प्रतियोगिता में 20 टीमों के कुल 226 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया।
इसके अलावा प्रतियोगिता के दौरान बैडमिंटन और रस्साकसी जैसे खेलों का भी आयोजन हुआ, जिनमें प्रतिभागियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया और दर्शकों का मन मोह लिया।
इस रोमांचक आयोजन को और भी खास बनाने में टीम मैनेजर श्री जमाल सिद्दीकी की जीवंत और उत्साहवर्धक कमेंट्री ने अहम भूमिका निभाई। उनकी कमेंट्री ने दर्शकों को खेल के हर क्षण से जोड़े रखा और प्रतियोगिता को और अधिक रोचक बना दिया।


खेल प्रतियोगिता ने खेल भावना, टीमवर्क और कौशल का उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए सभी प्रतिभागियों और दर्शकों के लिए एक यादगार अनुभव प्रस्तुत किया। इस अवसर पर राजभवन के अधिकारी/कर्मचारीगण, प्रतिभागी और अध्यासितगण उपस्थित रहे।

About currentmedia09@gmail.com

Currentmedia.in राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबासाइट है। वेबसाइट में ब्यूरोक्रेसी में ताजा घटनाक्रम, देश और समाज के लिए अमूल्य योगदान देने वाले व अपने कार्यो के दम पर अपनी पहचान बनाने वाले आइएएस और आइपीएस अधिकारियों व डॉक्टरो, कानून के जानकारों की रोचक स्टोरी के साथ उनके जीवन संघर्षो पर आधारित निष्पक्ष लेख पाठक को मिलेंगे। वेबसाइट में अन्य क्षेत्रों के भी विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार पाठक वर्ग के लिए उपलब्ध रहेगा, इसके लिए वेबसाइट की ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विस्तृत कंटेट अपडेट करती रहेगी। संपादकीय टीम की कोशिश यही रहेगी की न्यूज कंटेट को लेकर पाठक वर्ग को किसी तरह की निराशा हाथ न लगे। साइट 24 घंटे प्रयोग में रहेगी।

Check Also

हाजी ऑनलाइन फ्लाइट बुकिंग कंफर्मेशन hajcommittee.gov.in पर देखें

लखनऊ। श्री एस0पी0 तिवारी, सचिव/कार्यपालक अधिकारी ने बताया कि हज कमेटी ऑफ इण्डिया, मुम्बई ने …