Breaking News

इण्डस्ट्रियल क्लस्टर्स स्थापित होने से बुनकर समाज के लोगों को मिलेगे रोजगार के अवसर

लखनऊ । उत्तर प्रदेश के अल्पसंख्यक कल्याण, मुस्लिम वक्फ एवं हज राज्यमंत्री श्री दानिश आजाद अंसारी ने गत् 03 फरवरी, 2025 को केन्द्रीय सूक्ष्म, लघु एवं उद्यम मंत्री श्री जीतन राम माझी से दिल्ली स्थित उनके सरकारी आवास पर मुलाकात किया। भेंट के दौरान उन्होंने जनपद बलिया के समुचित विकास को लेकर विस्तृत चर्चा की। श्री अंसारी ने उन्हें अवगत कराया कि जनपद बलिया एवं उससे लगे अन्य जनपद-मऊ, वाराणसी, आजमगढ़, गोरखपुर एवं अम्बेडकर नगर में बुनकर समाज के लोग अधिक संख्या में निवास करते हैं। उन्होंने अवगत कराया कि उक्त समुदाय के लोग पुराने समय से ही वस्त्र उद्योग से जुड़े हुए हैं।
श्री अंसारी ने केन्द्रीय मंत्री श्री माझी से बुनकर समुदाय के लोगों के आर्थिक स्थिति को बेहतर करने के लिए जनपद बलिया के ’इण्डस्ट्रियल क्लस्टर्स’ की स्थापना किये जाने का अनुरोध किया। उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार द्वारा बुनकर समुदाय एवं अन्य वंचित समुदायों के विकास के लिए बहुत सी योजनायें संचालित कर रहा है। उक्त जनपदों के बुनकर समाज को आर्थिक रूप से मजबूत करने की दिशा में ’इण्डस्ट्रियल क्लस्टर्स’ की स्थापना एक सराहनीय एवं महत्वपूर्ण कार्य होगा।
श्री अंसारी ने यह भी अवगत कराया कि जनपद बलिया में ’इण्डस्ट्रियल क्लस्टर्स’ की स्थापना से जनपद बलिया एवं आसपास के जनपद के लोगों को रोजगार का अवसर मुहैया होगी। उन्होंने कहा कि मा0 प्रधानमंत्री जी का विजन है कि समाज के प्रत्येक वर्ग का आर्थिक एवं सामाजिक उन्नति की जाए। इस दिशा में भी यह कदम महत्वपूर्ण होगा। केन्द्रीय मंत्री जी ने श्री अंसारी को आश्वस्त किया कि उनके सुझावों पर शीघ्र ही सकारात्मक निर्णय लेकर इण्डस्ट्रियल क्लस्टर्स स्थापित करने पर गम्भीरता से विचार किया जायेगा।

About currentmedia09@gmail.com

Currentmedia.in राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबासाइट है। वेबसाइट में ब्यूरोक्रेसी में ताजा घटनाक्रम, देश और समाज के लिए अमूल्य योगदान देने वाले व अपने कार्यो के दम पर अपनी पहचान बनाने वाले आइएएस और आइपीएस अधिकारियों व डॉक्टरो, कानून के जानकारों की रोचक स्टोरी के साथ उनके जीवन संघर्षो पर आधारित निष्पक्ष लेख पाठक को मिलेंगे। वेबसाइट में अन्य क्षेत्रों के भी विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार पाठक वर्ग के लिए उपलब्ध रहेगा, इसके लिए वेबसाइट की ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विस्तृत कंटेट अपडेट करती रहेगी। संपादकीय टीम की कोशिश यही रहेगी की न्यूज कंटेट को लेकर पाठक वर्ग को किसी तरह की निराशा हाथ न लगे। साइट 24 घंटे प्रयोग में रहेगी।

Check Also

एसपी सौरभ दीक्षित का घर बैठे न्याय अभियान हो रहा है सुपरहिट

शाहजहाँपुर। मुबारक अली। कोई पुलिस अधिकारी अगर पुलिस की छवि को बेहतर करने पर आ …