Breaking News

भारत टैरिफ़ में कटौती करने को तैयार- ट्रंप

वाशिंगटन । जबसे ट्रंप ने अमेरिका के राष्ट्रपति पद की जिम्मेदारी संभाली है तब से वह लगातार दूसरे देशों पर टैक्स लगाने को लेकर चर्चा में बने हुए है । अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि भारत अमेरिकी सामान पर लगाने वाले टैरिफ़ में कटौती करने को तैयार हो गया है। डोनाल्ड ट्रंप ने कहा, भारत हमसे बहुत ज़्यादा टैरिफ़ वसूलता है। आप भारत में कुछ भी नहीं बेच सकते. वैसे, वे सहमत हो गए हैं। वे अब अपने टैरिफ़ में कटौती करना चाहते हैं। क्योंकि कोई उनके किए की पोल खोल रहा है।
डोनाल्ड ट्रंप कई बार टैरिफ़ की बात करते हुए भारत का ज़िक्र कर चुके हैं। उन्होंने हाल ही में कहा था कि अमेरिकी वस्तुओं पर शुल्क लगाने वाले देशों पर जवाबी शुल्क यानी रेसिप्रोकल टैरिफ़ दो अप्रैल से लागू होंगे।
उन्होंने कहा, ‘‘सबसे बड़ी बात दो अप्रैल को होगी जब रेसिप्रोकल टैरिफ़ लागू होंगे, फिर चाहे वह भारत हो या चीन या कोई भी देश. भारत बहुत अधिक शुल्क लगाने वाला देश है।

About currentmedia09@gmail.com

Currentmedia.in राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबासाइट है। वेबसाइट में ब्यूरोक्रेसी में ताजा घटनाक्रम, देश और समाज के लिए अमूल्य योगदान देने वाले व अपने कार्यो के दम पर अपनी पहचान बनाने वाले आइएएस और आइपीएस अधिकारियों व डॉक्टरो, कानून के जानकारों की रोचक स्टोरी के साथ उनके जीवन संघर्षो पर आधारित निष्पक्ष लेख पाठक को मिलेंगे। वेबसाइट में अन्य क्षेत्रों के भी विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार पाठक वर्ग के लिए उपलब्ध रहेगा, इसके लिए वेबसाइट की ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विस्तृत कंटेट अपडेट करती रहेगी। संपादकीय टीम की कोशिश यही रहेगी की न्यूज कंटेट को लेकर पाठक वर्ग को किसी तरह की निराशा हाथ न लगे। साइट 24 घंटे प्रयोग में रहेगी।

Check Also

बाबासाहेब के आदर्शों से सशक्त हो रहा भारत- केशव प्रसाद मौर्य

लखनऊ । उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य ने बुधवार को शिक्षा …