Breaking News

गांधी की शारीरिक हत्या के बाद अब वैचारिक हत्या की कोशिश-रुपरेखा वर्मा

लखनऊ । गांधी की प्रसंगिकता हमेशा से बनी है और बनी रहेगी लेकिन कुछ वर्षो से गांधी की शारीरिक हत्या के बाद अब उनकी वैचारिक हत्या की कोशिश की जा रही है । यह बातें साझी विरासत की प्रेस कांफ्रेस में कही गई ।
पूर्व कुलपति रुप रेखा वर्मा व पूर्व आइएएस हरीश चन्द्र ने प्रेस क्लब में आयोजित प्रेस कांफ्रेस में संयुक्त रुप से इस बात पर जोर देते हुए कहा कि आज़ादी के बाद पहली बार सबसे ज्यादा खतरा लोकतंत्र और संविधान पर इस वक्त मंडरा रहा है । देश को आजाद कराने वालों ने जो सपना देखा था आज वह खतरे में है ।
हमारी लोकतांत्रिक व्यवस्था ने जो निरंकुशता को रोकने के लिए जो व्यवस्था की थी वह मौजूदा समय में छिन्न -भिन्न की जा रही है ।
कांफ्रेस में आगे कहा गया कि यदि हम सर्वोच्च बलिदान देने वाले शहीदों,स्वतंत्रा संग्राम सेनानियों एवं महापुरुषों के सपनों के भारत को अक्षुण नहीं रख सके ते इतिहास हमें माफ नहीं करेगा।
‘‘एक क़दम गांधी के साथा‘‘ पदयात्रा की जानकारी देते हुए बताया गया कि 2 अक्तूूबर को वाराणसी के राजघाट से यात्रा की शुरुआत की गई थी । यह यात्रा 1000 कि0मी लम्बी होगी जिसमें 110 पड़ाव डाले जाऐंगे एवं 56 दिनों तक चलेगी । यह यात्र 18 जिलों एवं 3 राज्यों के सैकड़ों स्कूल , कालेजों,गॉवों,कस्बों,बाज़ारों एवं शहरों से होकर गुज़रेगी।
यह यात्रा 18 अक्तूबर हो सुबह लखनऊ के मोहनलालगंज से प्रवेश करेगी । इसके साथ ही लखनऊ जनपद में विभिन्न कार्यक्रमों की शुरुआत होगी । 22 अक्तूबर को यह यात्रा आगे की ओर रवाना हो जायेगी ।
यह यात्रा 26 नवंबर को सुबह 7 बजे गांधी समाधि पर सर्वधर्म प्रार्थना के बाद जंतर-मंतर पर सभा के साथ कार्यक्रम के साथ यात्रा का समापन होगा ।

About currentmedia09@gmail.com

Currentmedia.in राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबासाइट है। वेबसाइट में ब्यूरोक्रेसी में ताजा घटनाक्रम, देश और समाज के लिए अमूल्य योगदान देने वाले व अपने कार्यो के दम पर अपनी पहचान बनाने वाले आइएएस और आइपीएस अधिकारियों व डॉक्टरो, कानून के जानकारों की रोचक स्टोरी के साथ उनके जीवन संघर्षो पर आधारित निष्पक्ष लेख पाठक को मिलेंगे। वेबसाइट में अन्य क्षेत्रों के भी विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार पाठक वर्ग के लिए उपलब्ध रहेगा, इसके लिए वेबसाइट की ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विस्तृत कंटेट अपडेट करती रहेगी। संपादकीय टीम की कोशिश यही रहेगी की न्यूज कंटेट को लेकर पाठक वर्ग को किसी तरह की निराशा हाथ न लगे। साइट 24 घंटे प्रयोग में रहेगी।

Check Also

अत्याधुनिक ओ-आर्म तकनीक से एपेक्स ट्रॉमा सेंटर में स्पाइन ट्रॉमा केयर को मिली नई मजबूती

लखनऊ। मो0ज़ाहिद। एसजीपीजीआई के एपेक्स ट्रॉमा सेंटर ने उन्नत स्पाइन ट्रॉमा उपचार के क्षेत्र में …