Breaking News

कैंसर दिवस के उपलक्ष्य अखिलेश यादव ने डाक्टरों संग की चर्चा

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राज्य मुख्यालय लखनऊ में कैंसर दिवस के उपलक्ष्य में सम्मानित डॉक्टरों के दल के साथ समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कैंसर जैसी गंभीर बीमारी और उसके इलाज पर चर्चा की। डॉक्टरों की राय थी कि समाजवादी सरकार में इस गंभीर बीमारी के इलाज और इसके बीमार लोगों के प्रति संवेदनापूर्ण व्यवहार के लिए जितना किया गया था, वह हमेशा याद रखा जाएगा।


अखिलेश यादव ने बताया कि समाजवादी सरकार में गंभीर बीमारियों, कैंसर, किडनी, लीवर और हार्ट के लिए उच्चस्तरीय इलाज की व्यवस्थाएं निःशुल्क की गई थी। लखनऊ में 100 एकड में एक हजार करोड़ रूपये की राशि से समाजवादी सरकार में सन् 2016 में कैंसर हॉस्पिटल एवं रिसर्च इंस्टीट्यूट बना।
बैठक में श्री बबलू बिन्द ने बताया कि उनकी मां के कैंसर के इलाज के लिए मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव जी ने 4.56 हजार रू0 की मदद दी थी। हमारा परिवार आज भी उनका आभार मानता है।
बैठक में पूर्व कैबिनेट मंत्री श्री राजेन्द्र चौधरी, प्रदेश अध्यक्ष श्री श्याम लाल पाल सहित सर्वश्री बबलू बिन्द, डॉ. अजय प्रजापति, जूही सिंह डॉ. नंद, डॉ. जेएस बिन्द, डॉ. राजित बिन्द, डॉ. सुजीत बिन्द, डॉ0 विरेन्द्र पटेल, डॉ0 संगम लाल गुप्ता, डॉ. विरेन्द्र बिन्द, डॉ. जुबेर खान, डॉ. मरगूब कुरैशी, ईशान मिल्की, प्रदीप मोदनवाल, सूरज बिन्द, गोविन्द यादव, रवि रांझा, आदिवासी विजय बार्डर गोंड, मिता जायसवाल, पावर्ती कन्नौजिया, रंजीत बिंद, संजय, आमीर की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।

About currentmedia09@gmail.com

Currentmedia.in राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबासाइट है। वेबसाइट में ब्यूरोक्रेसी में ताजा घटनाक्रम, देश और समाज के लिए अमूल्य योगदान देने वाले व अपने कार्यो के दम पर अपनी पहचान बनाने वाले आइएएस और आइपीएस अधिकारियों व डॉक्टरो, कानून के जानकारों की रोचक स्टोरी के साथ उनके जीवन संघर्षो पर आधारित निष्पक्ष लेख पाठक को मिलेंगे। वेबसाइट में अन्य क्षेत्रों के भी विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार पाठक वर्ग के लिए उपलब्ध रहेगा, इसके लिए वेबसाइट की ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विस्तृत कंटेट अपडेट करती रहेगी। संपादकीय टीम की कोशिश यही रहेगी की न्यूज कंटेट को लेकर पाठक वर्ग को किसी तरह की निराशा हाथ न लगे। साइट 24 घंटे प्रयोग में रहेगी।

Check Also

यूपी के वित्त मंत्री ने दस्तक अभियान का किया शुभारंभ

शाहजहांपुर । मुबारक अली । उत्तर प्रदेश सरकार के वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने …