Breaking News
अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो

अमेरिका ने ईरान पर हमलों से खुद को किया अलग

न्यूयार्क । हमेशा की तरह अमेरिका दोहरा गेम खेलता है । वैसा ही उसने इसराइल द्वारा ईरान पर हमले के बाद किया । अमेरिका ने ईरान पर हमले में किसी भी तरह की भूमिका से इनकार कर दिया है। अमेरिका के विदेश मंत्री मार्काे रुबियो ने कहा, इसराइल ने ईरान के खिलाफ एकतरफा कार्रवाई की है। हम ईरान के खिलाफ हमलों में शामिल नहीं हैं और हमारी प्राथमिकता क्षेत्र में अमेरिकी सेना की सुरक्षा करना है।
हालांकि रुबियो ने ईरान पर इसराइल के हमले का बचाव भी किया है। उन्होंने कहा, इसराइल ने हमें सलाह दी कि उनका मानना है कि यह कार्रवाई उसकी आत्मरक्षा के लिए ज़रूरी है। राष्ट्रपति ट्रंप और प्रशासन ने हमारी सेना की सुरक्षा के लिए सभी ज़रूरी कदम उठाए हैं।
हम क्षेत्र में अपने साझेदारों के साथ संपर्क में बने हुए हैं। मैं साफ कर दूं कि ईरान को अमेरिकी हितों या कर्मियों को निशाना नहीं बनाना चाहिए। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने हालांकि अभी तक इसराइल के हमले पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।
एक्सपर्ट्स के मुताबिक अमेरिका ने हाल के दिनों में मध्य पूर्व में जो कदम उठाए उससे इसराइल के ईरान पर हमले की आशंका जताई जा रही थी।

About currentmedia09@gmail.com

Currentmedia.in राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबासाइट है। वेबसाइट में ब्यूरोक्रेसी में ताजा घटनाक्रम, देश और समाज के लिए अमूल्य योगदान देने वाले व अपने कार्यो के दम पर अपनी पहचान बनाने वाले आइएएस और आइपीएस अधिकारियों व डॉक्टरो, कानून के जानकारों की रोचक स्टोरी के साथ उनके जीवन संघर्षो पर आधारित निष्पक्ष लेख पाठक को मिलेंगे। वेबसाइट में अन्य क्षेत्रों के भी विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार पाठक वर्ग के लिए उपलब्ध रहेगा, इसके लिए वेबसाइट की ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विस्तृत कंटेट अपडेट करती रहेगी। संपादकीय टीम की कोशिश यही रहेगी की न्यूज कंटेट को लेकर पाठक वर्ग को किसी तरह की निराशा हाथ न लगे। साइट 24 घंटे प्रयोग में रहेगी।

Check Also

बाबासाहेब के आदर्शों से सशक्त हो रहा भारत- केशव प्रसाद मौर्य

लखनऊ । उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य ने बुधवार को शिक्षा …