Breaking News

शेख़ हसीना के खिलाफ़ गिरफ़्तारी वारंट जारी

ढाका । बांग्लादेश के इंटरनेशनल क्राइम्स ट्रिब्युनल (आईसीटी) ने रविवार को देश की अपदस्थ प्रधानमंत्री शेख़ हसीना के खि़लाफ़ गिरफ़्तारी वारंट जारी कर दिया है। इससे पहले रविवार को आईसीटी में अभियोजन पक्ष ने जुलाई-अगस्त में मानवता के विरुद्ध किए गए अपराध से जुड़े एक मामले में शेख़ हसीना के खिलाफ़ औपचारिक आरोप लगाए थे।
आईसीटी में शेख़ हसीना के खिलाफ़ पांच आरोप दायर किए गए हैं, जिनमें हसीना को मानवता के विरुद्ध अपराध का आदेश देने वाला व्यक्ति बताया गया है। शेख हसीना के खिलाफ पेश आरोप पत्र में कई तथ्य, डेटा, डॉक्यूमेंट, वीडियो और ऑडियो कॉल के विवरण का हवाला दिया गया है. वहीं 81 लोगों को गवाह के तौर पर बुलाया गया है।
इस मामले में बांग्लादेश के पूर्व गृह मंत्री असदुज़्ज़मान ख़ान और पूर्व पुलिस महानिरीक्षक चौधरी अब्दुल्ला अल-मामून के खिलाफ भी आरोप लगाए गए हैं।
असदुज़्ज़मान ख़ान के खिलाफ ़ भी गिरफ़्तारी वॉरंट जारी किया गया है. वहीं चौधरी अब्दुल्ला अल-मामून गिरफ़्तार हैं आईसीटी में पेश किए गए आरोप पत्र को लेकर सुनवाई रविवार को लगभग 12-15 बजे शुरू हुई और इसका राज्य टेलीविज़न बीटीवी पर सीधा प्रसारण किया गया।

About currentmedia09@gmail.com

Currentmedia.in राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबासाइट है। वेबसाइट में ब्यूरोक्रेसी में ताजा घटनाक्रम, देश और समाज के लिए अमूल्य योगदान देने वाले व अपने कार्यो के दम पर अपनी पहचान बनाने वाले आइएएस और आइपीएस अधिकारियों व डॉक्टरो, कानून के जानकारों की रोचक स्टोरी के साथ उनके जीवन संघर्षो पर आधारित निष्पक्ष लेख पाठक को मिलेंगे। वेबसाइट में अन्य क्षेत्रों के भी विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार पाठक वर्ग के लिए उपलब्ध रहेगा, इसके लिए वेबसाइट की ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विस्तृत कंटेट अपडेट करती रहेगी। संपादकीय टीम की कोशिश यही रहेगी की न्यूज कंटेट को लेकर पाठक वर्ग को किसी तरह की निराशा हाथ न लगे। साइट 24 घंटे प्रयोग में रहेगी।

Check Also

लोकसभा में महिला आरक्षण बिल पास नहीं करा सकी सरकार

नई दिल्ली। 21 घंटों तक संसद में चली चर्चा के बाद हुई वोटिंग में सरकार …