Breaking News

ईरान के बंदरगाह विस्फोट में कम से कम 28 लोगों की मौत

तेहरान । ईरान के दक्षिणी शहर बंदर अब्बास के शहीद रजाई बंदरगाह पर हुए विस्फोट में मृतकों की संख्या बढ़कर कम से कम 28 हो गई है और 800 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। ईरानी प्रशासन ने इस भीषण विस्फोट के बाद तीन दिन के शोक की घोषणा की है. ये विस्फोट शनिवार की सुबह हुआ था।
विस्फोट इतना ज़बरदस्त था कि आसपास के दफ्तरों की खिड़कियां टूट गई थीं। विस्फोट से लगी भीषण आग पर अब काबू पा लिया गया है। इस इलाक़े के सभी स्थानीय स्कूल और कार्यालय बंद हैं. शहर के निवासियों से घर के अंदर रहने या सुरक्षात्मक मास्क पहनने का निर्देश दिया गया है।
माना जा रहा है कि यह विस्फोट लापरवाही से एकत्रित किए गए रसायन के कारण हो सकता है। घटनास्थल से कई तस्वीरें और वीडियो सामने आए हैं. इसमें दिख रहा है कि लोग भाग रहे हैं और कई लोग सड़कों पर घायल अवस्था में पड़े हैं।

About currentmedia09@gmail.com

Currentmedia.in राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबासाइट है। वेबसाइट में ब्यूरोक्रेसी में ताजा घटनाक्रम, देश और समाज के लिए अमूल्य योगदान देने वाले व अपने कार्यो के दम पर अपनी पहचान बनाने वाले आइएएस और आइपीएस अधिकारियों व डॉक्टरो, कानून के जानकारों की रोचक स्टोरी के साथ उनके जीवन संघर्षो पर आधारित निष्पक्ष लेख पाठक को मिलेंगे। वेबसाइट में अन्य क्षेत्रों के भी विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार पाठक वर्ग के लिए उपलब्ध रहेगा, इसके लिए वेबसाइट की ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विस्तृत कंटेट अपडेट करती रहेगी। संपादकीय टीम की कोशिश यही रहेगी की न्यूज कंटेट को लेकर पाठक वर्ग को किसी तरह की निराशा हाथ न लगे। साइट 24 घंटे प्रयोग में रहेगी।

Check Also

बाबासाहेब के आदर्शों से सशक्त हो रहा भारत- केशव प्रसाद मौर्य

लखनऊ । उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य ने बुधवार को शिक्षा …