Breaking News

आजम खान पर इनकम टैक्स की बड़ी कार्रवाई

रामपुर । समाजवादी पार्टी कि बड़े नेता आज़म खान पिछले कई वर्षो से लगातार सरकार कि निशाने पर है । पहले से ही उनपर 100 से अधिक मुकदमे दर्ज हैं जिनका सामना आज़म खान कर रहे हैं जिसके सिलसिले में लम्बे समय तक उनको जेल मे भी रहना पड़ गया था । अब नये घटनाक्रम के तहत आज़म के कई ठिकानों पर आयकर विभाग व ईडी की छापेमारी 30 ठिकानों पर हो रही है । आजम खान पर इनकम टैक्स विभाग की कार्रवाई को लेकर समाजवादी पार्टी और भारतीय जनता पार्टी के बीच जुबानी वार पलटवार का दौर शुरू हो गया है। समाजवादी पार्टी के सांसद राम गोपाल यादव ने कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए इसे केंद्र सरकार की हताशा बताया है। समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक- राम गोपाल यादव ने कहा, ऐसा लगता है कि दिल्ली में बैठे लोग हताशा में कदम उठा रहे हैं। आजम खान के खिलाफ उत्तर प्रदेश सरकार के इशारे पर पहले ही सैकड़ों, फर्जी मुकदमे कायम किए गए हैं। जहां तक इनकम टैक्स के छापे की बात है तो मुझे नहीं लगता कि आजम खान जैसे ईमानदार व्यक्ति के यहां ऐसी कार्रवाई होनी चाहिए… यह दुखद है। वहीं, भारतीय जनता पार्टी की सांसद रीता बहुगुणा जोशी ने कहा है कि कार्रवाई पर सवाल उठाना ठीक नहीं है। उन्होंने कहा कि अगर उन्होंने कुछ गलत नहीं किया है तो उन्हें परेशान होने की जरूरत नहीं है। रीता जोशी ने कहा, ‘‘किसी भी राजनेता ने अगर क्षमता से अधिक संपत्ति इकट्ठा की है तो वो ईडी के दायरे में आएगा। अगर वो बेकसूर हैं तो कोई उन्हें नुकसान नहीं पहुंचा सकता है। हमारे पास कानूनी तंत्र है। अगर कोई व्यक्ति साफ सुथरा है तो कोई सरकार उन्हें परेशान नहीं कर सकती है।

About currentmedia09@gmail.com

Currentmedia.in राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबासाइट है। वेबसाइट में ब्यूरोक्रेसी में ताजा घटनाक्रम, देश और समाज के लिए अमूल्य योगदान देने वाले व अपने कार्यो के दम पर अपनी पहचान बनाने वाले आइएएस और आइपीएस अधिकारियों व डॉक्टरो, कानून के जानकारों की रोचक स्टोरी के साथ उनके जीवन संघर्षो पर आधारित निष्पक्ष लेख पाठक को मिलेंगे। वेबसाइट में अन्य क्षेत्रों के भी विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार पाठक वर्ग के लिए उपलब्ध रहेगा, इसके लिए वेबसाइट की ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विस्तृत कंटेट अपडेट करती रहेगी। संपादकीय टीम की कोशिश यही रहेगी की न्यूज कंटेट को लेकर पाठक वर्ग को किसी तरह की निराशा हाथ न लगे। साइट 24 घंटे प्रयोग में रहेगी।

Check Also

लोकसभा में महिला आरक्षण बिल पास नहीं करा सकी सरकार

नई दिल्ली। 21 घंटों तक संसद में चली चर्चा के बाद हुई वोटिंग में सरकार …