Breaking News

“कांग्रेस लोकतंत्र बचाने की लड़ाई लड़ रही है: मुन्ना”

शाहजहांपुर। अभिनय गुप्ता । कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस व युवा कांग्रेस ने सोमवार को आयकर विभाग द्वारा खाते सीज करने के खिलाफ जिलाध्यक्ष रजनीश गुप्ता के नेतृत्व में बरेली मोड़ स्थित आयकर कार्यालय का घेराव कर धरना प्रदर्शन किया।
इस अवसर पर रजनीश गुप्ता ‘मुन्ना‘ ने कहा कि कांग्रेस जहां लोकतंत्र बचाने की लड़ाई लड़ रही है वही भाजपा अपनी सत्ता का दुरुपयोग करके लड़ाई को कमजोर करना चाहती है। महानगर अध्यक्ष पवन सिंह ने कहा कि राहुल गांधी जी की न्याय यात्रा में बढ़ते जनाधार को देखकर भाजपा डरी हुई है,इसलिए अप्रत्यक्ष रूप से खातों के लेनदेन को रोककर यात्रा को प्रभावित करना चाहती है लेकिन भाजपा ये जान ले कि अब यात्रा रुकने वाली नही है। जिलाध्यक्ष युवा कांग्रेस रामजी अवस्थी ने कहा कि कांग्रेस व युवा कांग्रेस के खाते सीज है जिसकी वजह से भारत जोड़ो न्याय यात्रा भी प्रभावित हो रही है साथ ही कार्यालयो के खर्चे भी प्रतिबंधित हो रहे है,आयकर विभाग अगर मनमानी से बाज नही आयी तो जल्द ही सड़को पर उतरकर विरोध प्रदर्शन किया जायेगा जिसकी समस्त जिम्मेदारी आयकर विभाग की होगी।

इस अवसर पर प्रमुख रूप से जिला महासचिव गौरव त्रिपाठी,ब्लॉक अध्यक्ष अरूणोद मिश्रा,महानगर महासचिव संजय सक्सेना,सुशील शर्मा,अनिल त्रिवेदी,जिला सचिव फरमान खान,पूर्व प्रत्याशी विधानसभा पूनम पांडे,जिलाध्यक्ष एनएसयूआई रफी उल हसन, अल्पसंख्यक जिलाध्यक्ष सईद अंसारी,अफजाल अंसारी,नगर अध्यक्ष कांट गुलाम गौस,प्रदेश सचिव अल्पसंख्यक फरीद अंसारी,अर्चना बाल्मीकि, अनुभव कटारिया,सोभित मिश्रा,सुधांशु,जिला उपाध्यक्ष प्रत्युष मिश्रा,अनस खान,परवेज अंसारी, अनुराग मिश्रा,सलमान खान,नितिन तिवारी,मुनीश वर्मा,अनुराग मिश्रा,गौरव,शिवओम मिश्रा,शिवम पंडित आदि लोग मौजूद रहे।

About currentmedia09@gmail.com

Currentmedia.in राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबासाइट है। वेबसाइट में ब्यूरोक्रेसी में ताजा घटनाक्रम, देश और समाज के लिए अमूल्य योगदान देने वाले व अपने कार्यो के दम पर अपनी पहचान बनाने वाले आइएएस और आइपीएस अधिकारियों व डॉक्टरो, कानून के जानकारों की रोचक स्टोरी के साथ उनके जीवन संघर्षो पर आधारित निष्पक्ष लेख पाठक को मिलेंगे। वेबसाइट में अन्य क्षेत्रों के भी विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार पाठक वर्ग के लिए उपलब्ध रहेगा, इसके लिए वेबसाइट की ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विस्तृत कंटेट अपडेट करती रहेगी। संपादकीय टीम की कोशिश यही रहेगी की न्यूज कंटेट को लेकर पाठक वर्ग को किसी तरह की निराशा हाथ न लगे। साइट 24 घंटे प्रयोग में रहेगी।

Check Also

भांजी से दुष्कर्म में सहयोग करने वाली मेघा चौधरी गिरफ्तार

शाहजहाँपुर। मो0आफाक। यूपी के शाहजहाँपुर में रिश्तों को शर्मसार करने वाला मामला थाना सदर बाजार …