कांग्रेस पुराने साथियों को वापस अपने साथ जोड़ने का चलायेगी अभियान – शाहनवाज आलम

लखनऊ, । हिमाचल प्रदेश और कर्नाटक की सफलता के बाद कांग्रेस पार्टी पूरे ज़ोर शोर से 2024 की तैयारियों में लग गई है इसी क्रम में कंग्रेस जयभीम और जय जवाहर के नारे के साथ पुराने साथियों को अपने साथ जोड़ने का अभियान चलाने की तैयारी शुरु करने वाली है । कांग्रेस के अल्पसंख्यक विभाग कमेटी के प्रवक्ता चैधरी सलमान कादिर ने जानकारी देते हुए बताया कि अल्पसंख्यक कांग्रेस दलित समुदाय को कांग्रेस से जोड़ने के लिए 7 से 13 अगस्त तक जय जवाहर – जय भीम जन संपर्क अभियान चलायेगी। अभियान के तहत 5 लाख 52 हजार दलित परिवारों तक सीधे पहुँचने का लक्ष्य है। कांग्रेस मुख्यालय में आयोजित पदाधिकारियों की बैठक में अल्पसंख्यक कांग्रेस अध्यक्ष शाहनवाज आलम ने कहा कि इस अभियान की शुरूआत हर जिले में प्रेस कॉन्फ्रेंस करके होगी। रोज 100 दलित परिवारों के बीच जाकर प्रथम प्रधान मंत्री जवाहर लाल नेहरू की मौजूदगी में कानून मंत्री बाबा साहब अंबेडकर द्वारा राष्ट्रपति राजेंद्र प्रसाद जी को संविधान की प्रति भेंट करने वाली तस्वीर पर माल्यार्पण किया जायेगा। उन्होंने बताया कि इस अभियान में पर्चे भी वितरित किये जायेंगे जिसमें बताया गया है कि मुस्लिम तो अपने पुराने घर कांग्रेस में आने का फैसला कर चुका है। अगर दलित भी अपने पुराने घर कांग्रेस में आ जाते हैं तो 20-20 प्रतिशत वोट वाली दोनों आबादी मिलकर फिर से भाजपा को 1989 वाली स्थिति में पहुंचा दिया जायेगा जब पूरे देश में भाजपा के सिर्फ दो सांसद होते थे।

कांग्रेस प्रांतीय अध्यक्ष पूर्व मंत्री नकुल दुबे ने कहा कि 2024 के चुनाव तक भाजपा सांप्रदायिक विभाजन के लिए दंगे फसाद करायेगी। उन्होंने विभाग के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को सहेजता के साथ क्षेत्र में जाकर संवाद स्थापित करना होगा उन्होंने विभाग द्वारा आयोजित होने वाले कार्यक्रम दलित मुस्लिम संवाद एवं जय जवाहर जय भीम नारे की सराहना करते हुए कहा कि निश्चित ही इस कार्यक्रम से दलित और मुस्लिम वर्ग कांग्रेस की ओर रूख करेगा। प्रदेश महासचिव प्रभारी प्रशासन दिनेश सिंह ने विभाग के चेयरमैन शाहनवाज आलम को बधाई देते हुए कहा कि आपका संगठन लगातार पिछले दो वर्षों से जनता के मुद्दों को प्रमुखता से उठा रहा है साथ ही इस कार्यक्रम के माध्यम से विभाग के पदाधिकारी मुस्लिम एवं दलित समुदाय के लोगों को कांग्रेस संगठन से जोड़ने के लिए लगातार प्रयासरत हैं। निश्चित ही आगामी लोकसभा चुनाव में इसका लाभ देखने को अवश्य मिलेगा। उन्होंने कहा कि आपका संगठन उ0प्र0 कांग्रेस संगठनों में सबसे सर्वश्रेष्ठ संगठन के रूप में कार्य कर रहा है। बैठक में मोहम्मद शमीम खान, डॉ0 शहजाद आलम, खालिद मोहम्मद खान, अख्तर मलिक, मोहम्मद अहमद, वसी अहमद, अनीस अख्तर मोदी, सलमान खान जिया, आरिफ आब्दी, मोहम्मद उमैर, चैधरी सलमान कादिर, जावेद अहमद, शाहनवाज खान, गुलजार अंसारी, आदि लोगों ने भी संबोधित किया।

About currentmedia09@gmail.com

Currentmedia.in राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबासाइट है। वेबसाइट में ब्यूरोक्रेसी में ताजा घटनाक्रम, देश और समाज के लिए अमूल्य योगदान देने वाले व अपने कार्यो के दम पर अपनी पहचान बनाने वाले आइएएस और आइपीएस अधिकारियों व डॉक्टरो, कानून के जानकारों की रोचक स्टोरी के साथ उनके जीवन संघर्षो पर आधारित निष्पक्ष लेख पाठक को मिलेंगे। वेबसाइट में अन्य क्षेत्रों के भी विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार पाठक वर्ग के लिए उपलब्ध रहेगा, इसके लिए वेबसाइट की ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विस्तृत कंटेट अपडेट करती रहेगी। संपादकीय टीम की कोशिश यही रहेगी की न्यूज कंटेट को लेकर पाठक वर्ग को किसी तरह की निराशा हाथ न लगे। साइट 24 घंटे प्रयोग में रहेगी।

Check Also

इसराइल ने तेहरान में किए नए हमले

तेहरान । मध्य पूर्व में जबसे जंग शुरु हुई है तबसे लगातार तेज़ होती जा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *