Breaking News

यूक्रेन के साथ डील करना रूस की तुलना में ज़्यादा कठिन

वाशिंगटन । ट्रंप के सत्ता में आने के बाद से ही यह बात चर्चा में हैं कि अब शायद रुस और यूक्रेन के बीच शांति हो जाए । अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि शांति समझौते को लेकर रूस की तुलना में यूक्रेन के साथ डील करना अधिक कठिन है। ट्रंप ने ये बात शुक्रवार को ऐसे समय में कही जब इससे पहले उन्होंने कहा था कि वो रूस पर नए प्रतिबंध और टैरिफ़ लागू करने पर गंभीरता से विचार कर रहे हैं।

ट्रंप ने ट्रूथ सोशल पर लिखा, “रूस युद्ध क्षेत्र में यूक्रेन पर जमकर प्रहार कर रहा है। इस तथ्य के आधार पर मैं बड़े स्तर पर रूस पर बैंकिंग प्रतिबंध, प्रतिबंध और टैरिफ़ लागू करने पर गंभीरता से विचार कर रहा हूं, जब तक युद्धविराम और अंतिम रूप से शांति समझौता नहीं हो जाता।
पिछले हफ्ते शुक्रवार को ही अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर ज़ेलेंस्की के बीच व्हाइट हाउस के ओवल ऑफ़िस में हुई मुलाक़ात तीखी बहस में तब्दील हो गई थी।

About currentmedia09@gmail.com

Currentmedia.in राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबासाइट है। वेबसाइट में ब्यूरोक्रेसी में ताजा घटनाक्रम, देश और समाज के लिए अमूल्य योगदान देने वाले व अपने कार्यो के दम पर अपनी पहचान बनाने वाले आइएएस और आइपीएस अधिकारियों व डॉक्टरो, कानून के जानकारों की रोचक स्टोरी के साथ उनके जीवन संघर्षो पर आधारित निष्पक्ष लेख पाठक को मिलेंगे। वेबसाइट में अन्य क्षेत्रों के भी विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार पाठक वर्ग के लिए उपलब्ध रहेगा, इसके लिए वेबसाइट की ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विस्तृत कंटेट अपडेट करती रहेगी। संपादकीय टीम की कोशिश यही रहेगी की न्यूज कंटेट को लेकर पाठक वर्ग को किसी तरह की निराशा हाथ न लगे। साइट 24 घंटे प्रयोग में रहेगी।

Check Also

ममता बनर्जी को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया

Delhi jantar mantar News – ममता बनर्जी को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया

नई दिल्ली । टीएमसी के प्रवक्ता साकेत गोखले ने एक्स पर पोस्ट कर बताया कि …