Breaking News

तहसील समाधान दिवस पर भीड़ के चलते 3.00 बजे तक सुनी डीएम ने फरियादियों की फरियाद

झांसी। राशिद पठान। गरौठा झांसी।शनिवार को टीईटी का पेपर होने के कारण आज सोमवार को तहसील सभागार में संपूर्ण तहसील समाधान दिवस का आयोजन डीएम गौरांग राठी की अध्यक्षता में किया गया। मौके एसएसपी बी.बी.जी.टी.एस मूर्ति भी मौजूद रहे।
समाधान दिवस में अधिकारियों द्वारा मौके पर मौजूद फरियादियों की समस्याएं गंभीरता पूर्वक सुनी गई।
जिलाधिकारी विभाग से संबंधित प्रार्थना पत्रों को संबंधित विभाग के अधिकारियों को सौंपते हुए जल्द से जल्द निस्तारण के आदेश दिए। मौके पर उप जिलाधिकारी सुनील कुमार तहसीलदार अमृतलाल पुलिस क्षेत्राधिकारी पीयूष कुमार पांडे सहित पुलिस एवं राजस्व से संबंधित अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।

About CURRENT MEDIA

Currentmedia.in राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबासाइट है। वेबसाइट में ब्यूरोक्रेसी में ताजा घटनाक्रम, देश और समाज के लिए अमूल्य योगदान देने वाले व अपने कार्यो के दम पर अपनी पहचान बनाने वाले आइएएस और आइपीएस अधिकारियों व डॉक्टरो, कानून के जानकारों की रोचक स्टोरी के साथ उनके जीवन संघर्षो पर आधारित निष्पक्ष लेख पाठक को मिलेंगे। वेबसाइट में अन्य क्षेत्रों के भी विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार पाठक वर्ग के लिए उपलब्ध रहेगा, इसके लिए वेबसाइट की ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विस्तृत कंटेट अपडेट करती रहेगी। संपादकीय टीम की कोशिश यही रहेगी की न्यूज कंटेट को लेकर पाठक वर्ग को किसी तरह की निराशा हाथ न लगे। साइट 24 घंटे प्रयोग में रहेगी।

Check Also

आकाशीय बिजली गिरने से 54 वर्षीय किसान की मौत

झांसी। राशिद पठान। गरीब किसान की मौत से परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़, परिजनों …