Breaking News

पाकिस्तान के क्वेटा में रेलवे स्टेशन पर भयंकर आतंकवादी हमला

इस्लामाबाद । पाकिस्तान में आतंकवादी हमलों को लम्बा इतिहास रहा है । विशेष रुप से बलूचिस्तान का एरिया पाकिस्तान के लिए हमेश से मुसीबत बना रहा है । वहॉं पर चीन के लोगों पर भी अक्सर हमले होते रहते है । इसी सिलसिले में अब पाकिस्तान के बलूचिस्तान सूबे के क्वेटां रेलवे स्टेशन पर भयानक आतंकवादी हमला हुआ है इस धमाके में मरने वालों का आंकड़ा बढ़कर 60 हो गया है। बलूच लिबरेशन आर्मी ने इस हमले की ज़िम्मेदारी ली है।
धमाके की इस घटना में अभी तक कम से कम 46 लोगों के घायल होने की ख़बर है. अधिकारियों ने मरने वालों की संख्या में इज़ाफ़े की आशंका जताई है। पाकिस्तान पुलिस के एसएसपी ऑपरेशंस मोहम्मद बलूच के अनुसार धमाके के वक़्त प्लेटफॉर्म पर लगभग 150 से 200 लोग जमा थे और वे ट्रेन का इंतज़ार कर रहे थे। उन्होंने बताया कि स्टेशन पर आम लोगों के साथ-साथ सैनिक भी जमा थे और धमाके में सैनिक भी हताहत हुए हैं।

About currentmedia09@gmail.com

Currentmedia.in राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबासाइट है। वेबसाइट में ब्यूरोक्रेसी में ताजा घटनाक्रम, देश और समाज के लिए अमूल्य योगदान देने वाले व अपने कार्यो के दम पर अपनी पहचान बनाने वाले आइएएस और आइपीएस अधिकारियों व डॉक्टरो, कानून के जानकारों की रोचक स्टोरी के साथ उनके जीवन संघर्षो पर आधारित निष्पक्ष लेख पाठक को मिलेंगे। वेबसाइट में अन्य क्षेत्रों के भी विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार पाठक वर्ग के लिए उपलब्ध रहेगा, इसके लिए वेबसाइट की ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विस्तृत कंटेट अपडेट करती रहेगी। संपादकीय टीम की कोशिश यही रहेगी की न्यूज कंटेट को लेकर पाठक वर्ग को किसी तरह की निराशा हाथ न लगे। साइट 24 घंटे प्रयोग में रहेगी।

Check Also

लोकसभा में महिला आरक्षण बिल पास नहीं करा सकी सरकार

नई दिल्ली। 21 घंटों तक संसद में चली चर्चा के बाद हुई वोटिंग में सरकार …