Breaking News

राज्यपाल ने नागालैंड स्थापना दिवस पर दी शुभकामनाएं

लखनऊ । प्रदेश की राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल ने नागालैंड राज्य के स्थापना दिवस पर प्रदेश एवं देशवासियों, विशेषकर नागालैंड के वासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दी हैं ।
इस अवसर पर अपने बधाई संदेश में राज्यपाल जी ने कहा कि हमें अपनी समृद्ध एवं विविध सांस्कृतिक विरासत को संजोते हुए सामूहिक विकास और प्रगति के मार्ग पर दृढ़तापूर्वक आगे बढ़ने का संकल्प लेना चाहिए।
राज्यपाल जी ने सभी नागरिकों से सौहार्द, सहयोग और प्रगति के संकल्प के साथ आगे बढ़ने का आह्वान किया। उन्होंने नागालैंड राज्य की जनता के निरंतर विकास, सुख-समृद्धि और उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

About currentmedia09@gmail.com

Currentmedia.in राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबासाइट है। वेबसाइट में ब्यूरोक्रेसी में ताजा घटनाक्रम, देश और समाज के लिए अमूल्य योगदान देने वाले व अपने कार्यो के दम पर अपनी पहचान बनाने वाले आइएएस और आइपीएस अधिकारियों व डॉक्टरो, कानून के जानकारों की रोचक स्टोरी के साथ उनके जीवन संघर्षो पर आधारित निष्पक्ष लेख पाठक को मिलेंगे। वेबसाइट में अन्य क्षेत्रों के भी विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार पाठक वर्ग के लिए उपलब्ध रहेगा, इसके लिए वेबसाइट की ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विस्तृत कंटेट अपडेट करती रहेगी। संपादकीय टीम की कोशिश यही रहेगी की न्यूज कंटेट को लेकर पाठक वर्ग को किसी तरह की निराशा हाथ न लगे। साइट 24 घंटे प्रयोग में रहेगी।

Check Also

अलीगढ़ में दारा शिकोह पर पुस्तक का भव्य विमोचन गंगा-जमुनी तहज़ीब को मजबूत करने पर जोर

सैय्यद अतीक उर रहीम/ नेशनल ब्यूरो/ करंट मीडिया अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के सुल्तान जहां मंज़िल …