Breaking News

राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाली उ0प्र0 की ग्राम पंचायतों को किया गया पुरस्कृत

लखनऊ । राष्ट्रीय पंचायत दिवस समारोह के अवसर पर राष्ट्रीय पुरस्कारों का वितरण आज विज्ञान भवन, नई दिल्ली में महामहिम राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जी के करकमलों द्वारा किया गया। इस समारोह में राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाली उत्तर प्रदेश की ग्राम पंचायतों को पुरस्कृत किया गया।
इस संबंध में जानकारी उपनिदेशक पंचायतीराज श्रीमती प्रवीणा चैधरी ने दी। उन्होंने बताया कि नानाजी देशमुख सर्वोत्तम पंचायत सतत् विकास पुरस्कार हेतु सुश्री गार्गी चैधरी, ग्राम प्रधान ग्राम पंचायत-मिलक अमावती. विकास खण्ड-डिलारी, जनपद-मुरादाबाद को नानाजी देशमुख सर्वोत्तम पंचायत सतत् विकास पुरस्कार के अन्तर्गत राष्ट्रीय स्तर पर द्वितीय श्रेणी में रू. 1.25 करोड़ (रूपये एक करोड पच्चीस लाख) की धनराशि से पुरस्कृत किया गया है। दीन दयाल उपाध्याय पंचायत सतत् विकास पुरस्कार हेतु श्री दिलीप त्रिपाठी, ग्राम प्रधान, ग्राम पंचायत-हंसुड़ी औसानपुर, विकास खण्ड भनवापुर जनपद सिद्धार्थनगर को दीन दयाल उपाध्याय पंचायत सतत् विकास पुरस्कार श्रेणी के अन्तर्गत बाल मैत्री थीमध्विषय में राष्ट्रीय स्तर पर तृतीय श्रेणी में रू 30 लाख (रूपये तीस लाख) की धनराशि से पुरस्कृत किया गया है। यह पुरस्कार ग्राम प्रधान सचिव एवं आई.ए.एस. निदेशक, पंचायती राज, उ.प्र. श्री प्रमोद कुमार उपाध्याय, एवं उपनिदेशक (पं)/नोडल अधिकारी श्रीमती प्रवीणा चैधरी द्वारा ग्रहण किया गया।
श्रीमती चैधरी ने बताया कि आगामी दिनांक 24 अप्रैल 2023 को राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के अवसर पर प्रदेश के सभी जनपदों में सर्वोकृष्ट अंक प्राप्त करने वाली पंचायतों को जनपद एवं ब्लाक स्तर पर पुरस्कृत किया जायेगा।

About currentmedia09@gmail.com

Currentmedia.in राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबासाइट है। वेबसाइट में ब्यूरोक्रेसी में ताजा घटनाक्रम, देश और समाज के लिए अमूल्य योगदान देने वाले व अपने कार्यो के दम पर अपनी पहचान बनाने वाले आइएएस और आइपीएस अधिकारियों व डॉक्टरो, कानून के जानकारों की रोचक स्टोरी के साथ उनके जीवन संघर्षो पर आधारित निष्पक्ष लेख पाठक को मिलेंगे। वेबसाइट में अन्य क्षेत्रों के भी विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार पाठक वर्ग के लिए उपलब्ध रहेगा, इसके लिए वेबसाइट की ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विस्तृत कंटेट अपडेट करती रहेगी। संपादकीय टीम की कोशिश यही रहेगी की न्यूज कंटेट को लेकर पाठक वर्ग को किसी तरह की निराशा हाथ न लगे। साइट 24 घंटे प्रयोग में रहेगी।

Check Also

हाजी ऑनलाइन फ्लाइट बुकिंग कंफर्मेशन hajcommittee.gov.in पर देखें

लखनऊ। श्री एस0पी0 तिवारी, सचिव/कार्यपालक अधिकारी ने बताया कि हज कमेटी ऑफ इण्डिया, मुम्बई ने …