Breaking News

‘देशभर में उत्कृष्ट कार्य करने वालों का सम्मान’

मेरठ। सुभारती विश्वविद्यालय में वर्ल्ड ऑफ टैलेंट, मैजिक मेकर्स अवार्ड 2023 का आयोजन किया गया । इसमें मेरठ के अलावा दिल्ली, गाजियाबाद, पंजाब, लखनऊ देहरादून विभिन्न जगहों से शिक्षा जगत में उत्कृष्ट कार्य करने वाले बुद्धिजीवियों को सम्मानित किया गया ।

सुभारती विश्वविद्यालय में वर्ल्ड ऑफ टैलेंट, मैजिक मेकर्स अवार्ड 2023 का आयोजन सुभारती फाइन आर्ट ऑडिटोरियम में किया गया। इसमें मेरठ सहित देश भर से विभिन्न जगहों से आए शिक्षा जगत में उत्कृष्ट कार्य करने वाले प्रधानाचार्य, शिक्षक, ज्योतिष, कला, समाज सेवा आदि क्षेत्रों से विभिन्न शिक्षक, शिक्षिकाओं व अन्य को सम्मानित किया गया । सभी को मैजिक मेकर्स अवार्ड से नवाजा गया।

award ceremony
अवार्ड समारोह का आयोजन डॉ. कमाक्षी जिंदल के नेतृत्व में हुआ, जो आयोजन की फाउंडर हैं। मुख्य अतिथि सीईओ सुभारती ग्रुप डॉ. शल्या राज के अलावा वर्ल्ड ऑफ टैलेंट यू पी की डायरेक्टर फरयाल फातिमा रहीं। इस अवसर पर प्रधानाचार्यों में केएल स्कूल से सुधांशु शेखर, बीडीएस से गोपाल दीक्षित, गार्गी स्कूल से डॉ. अनुपमा सक्सेना, सेंट जोंस सीनियर सेकेंडरी से शिमोना जैन सहित लगभग 70 प्राचार्य व शिक्षाविद् सम्मानित हुए। इस अवसर पर शिक्षिका रुचि कपूर, इंदु वर्मा, भावना ग्रोवर, डॉ. पिंटू मिश्रा, शर्मिला वासु, डोली जैन आदि कार्यक्रम में शामिल हुए। मंच संचालन दीप्ती सैमन ने किया।

About currentmedia09@gmail.com

Currentmedia.in राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबासाइट है। वेबसाइट में ब्यूरोक्रेसी में ताजा घटनाक्रम, देश और समाज के लिए अमूल्य योगदान देने वाले व अपने कार्यो के दम पर अपनी पहचान बनाने वाले आइएएस और आइपीएस अधिकारियों व डॉक्टरो, कानून के जानकारों की रोचक स्टोरी के साथ उनके जीवन संघर्षो पर आधारित निष्पक्ष लेख पाठक को मिलेंगे। वेबसाइट में अन्य क्षेत्रों के भी विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार पाठक वर्ग के लिए उपलब्ध रहेगा, इसके लिए वेबसाइट की ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विस्तृत कंटेट अपडेट करती रहेगी। संपादकीय टीम की कोशिश यही रहेगी की न्यूज कंटेट को लेकर पाठक वर्ग को किसी तरह की निराशा हाथ न लगे। साइट 24 घंटे प्रयोग में रहेगी।

Check Also

सरदार पटेल जी की 150वी जयन्ती के अवसर पर सेमिनार एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का हुआ आयोजन

लखनऊ। संस्था अर्चना फाउण्डेशन लखनऊ के तत्वाधान मे एवं संस्कृति मंत्रालय भारत सरकार के सहयोग …