Breaking News

ईरान ने अमेरिका और इसराइल को चेतावनी देते हुए कहा ‘देंगे करारा जवाब‘

तेहरान । तारिक खान । अमेरिका और इसराइल की पुरानी चाल है कि दसरों को धमकाते रहो और डराते रहो और अपने नापाक इरादों को पूरा करते रहो । लेकिन शायद इस बार अमेरिका और उसका चेला इसराईल दोनो अपने ही जाल में फंस गये है । ईरान के सर्वाेच्च नेता आयतुल्लाह अली ख़ामेनेई ने एक सप्ताह पहले ईरान पर हुए इसराइली हमले के बाद अमेरिका और इसराइल को चेतावनी दी है। ख़ामेनेई ने कहा है, उन्हें निश्चित रूप से इसका करारा जवाब मिलेगा।

आयतुल्लाह अली ख़ामेनेई ने तेहरान में साल 1979 में अमेरिकी दूतावास पर ईरानी प्रदर्शनकारियों के कब्जे की 45वीं वर्षगांठ से पहले शनिवार को छात्रों को संबोधित करते हुए यह टिप्पणी की है।
यह धमकी ऐसे समय में आई है जब ईरान इस बात पर विचार कर रहा है कि इसराइल के हमले का जवाब कैसे दिया जाए। इसराइल का यह हमला अक्तूबर महीने की शुरुआत में इसराइल पर ईरानी मिसाइल हमले का बदला था। हिज़्बुल्लाह और हमास, ईरान समर्थित सशस्त्र समूह हैं और इसराइल से उनसे ज़ंग लड़ रहा हैं।
ईरान ने हिज़्बुल्लाह और हमास के नेताओं और एक वरिष्ठ ईरानी कमांडर की हत्या के जवाब में इसराइल पर मिसाइल हमला किया था। ऐसा माना जा रहा है कि 5 या 6 नवंबर ईरान इसराईल पर हमला कर सकता है क्योंकि इस समय अमेरिका में वोट डाले जा रहे होंगे।

About currentmedia09@gmail.com

Currentmedia.in राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबासाइट है। वेबसाइट में ब्यूरोक्रेसी में ताजा घटनाक्रम, देश और समाज के लिए अमूल्य योगदान देने वाले व अपने कार्यो के दम पर अपनी पहचान बनाने वाले आइएएस और आइपीएस अधिकारियों व डॉक्टरो, कानून के जानकारों की रोचक स्टोरी के साथ उनके जीवन संघर्षो पर आधारित निष्पक्ष लेख पाठक को मिलेंगे। वेबसाइट में अन्य क्षेत्रों के भी विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार पाठक वर्ग के लिए उपलब्ध रहेगा, इसके लिए वेबसाइट की ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विस्तृत कंटेट अपडेट करती रहेगी। संपादकीय टीम की कोशिश यही रहेगी की न्यूज कंटेट को लेकर पाठक वर्ग को किसी तरह की निराशा हाथ न लगे। साइट 24 घंटे प्रयोग में रहेगी।

Check Also

बाबासाहेब के आदर्शों से सशक्त हो रहा भारत- केशव प्रसाद मौर्य

लखनऊ । उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य ने बुधवार को शिक्षा …