Breaking News

लोकतंत्र के लिए समाजवादी सरकार बनाना जरूरी है – अखिलेश यादव

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने कहा है कि सरकार के अब 100 से भी कम दिन बचे हैं। विधानसभा चुनाव कभी भी हो सकता है। इस बार चुनाव में समाजवादी पार्टी की सरकार बनने जा रही है। पूरे प्रदेश में पीडीए दुःखी, पीड़ित, अपमानित है। जनता महंगाई, भ्रष्टाचार से त्रस्त है। समाजवादी सरकार में सामाजिक न्याय के राज की स्थापना होगी। उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार में भाजपा की केन्द्र सरकार की मनमानी नहीं चल पाएगी। न दानाशाही रही न तानाशाही रहेगी। लोकतंत्र के लिए समाजवादी सरकार बनाना जरूरी है।
श्री अखिलेश यादव समाजवादी पार्टी की राज्य कार्यकारिणी की बैठक में आए पदाधिकारियों को राज्य मुख्यालय, लखनऊ के डॉ. राममनोहर लोहिया सभागार में सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि जब से समाजवादी पार्टी के पक्ष में महौल बना है, भाजपा में घबराहट है। पीडीए की एकता से अहंकारी भाजपा में चिंता और निराशा है। ऐसे में भाजपा अपनी नकारात्मक राजनीति करते हुए समाजवादी पार्टी को बदनाम करने के लिए समाजवादी पार्टी नेतृत्व पर झूठे आरोप लगा रही हैं।
श्री यादव ने कहा कि भाजपा सत्ता का दुरुपयोग करने को अपनी सफलता मानती है। वह जनगणना में हेराफेरी करना चाहती है। भाजपा राज में हर तरफ भ्रष्टाचार है। कानून व्यवस्था का बुरा हाल है। अस्पतालों में न डॉक्टर हैं न इलाज है। स्कूल बंद हो रहे है। नौकरियां है नही, भर्तियां नहीं हो रही हैं और पेपर लीक से सबसे ज्यादा मामले उत्त्र प्रदेश में हुए है। प्रदेश में नौजवान बेरोजगार है जिनकी संख्या करोड़ों में है।
श्री यादव ने कहा कि भाजपा सरकार में समाजवादी पार्टी के निर्दाेश नेताओं और कार्यकर्ताओं को झूठे केसों में फंसाया जा रहा है। लगभग 10 हजार फेक एनकाउण्टर हो चुके हैं। पुलिस हिरासत में मौतों और महिला अपराध में उत्तर प्रदेश अव्वल है और एनसीआरबी के आंकड़े बढ़ते जा रहे हैं। महिलाओं और बच्चियों को रोज ही अपमानित होना पड रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा भूमाफिया पार्टी है। अवैध कब्जे और गरीबों की जमीन हथियाने में भाजपाई सबसे आगे हैं।
श्री अखिलेश यादव ने समाजवादी पार्टी के नेताओं से कहा कि वे ज्यादा से ज्यादा जनसम्पर्क में रहे और अपनी भाषा व्यवहार से लोगों का दिल जीते। लोगों के दुःख दर्द में शरीक रहें। गरीबों की मदद करें। उन्होंने कहा कि समाजवादी सरकार में सभी को न्याय मिलेगा और किसान, मजदूर, व्यापारी, छात्र, नौजवान सभी खुशहाल होंगे। उत्तर प्रदेश विकास के रास्ते पर चलकर सबसे उत्तम प्रदेश बनेगा।

About CURRENT MEDIA

Currentmedia.in राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबासाइट है। वेबसाइट में ब्यूरोक्रेसी में ताजा घटनाक्रम, देश और समाज के लिए अमूल्य योगदान देने वाले व अपने कार्यो के दम पर अपनी पहचान बनाने वाले आइएएस और आइपीएस अधिकारियों व डॉक्टरो, कानून के जानकारों की रोचक स्टोरी के साथ उनके जीवन संघर्षो पर आधारित निष्पक्ष लेख पाठक को मिलेंगे। वेबसाइट में अन्य क्षेत्रों के भी विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार पाठक वर्ग के लिए उपलब्ध रहेगा, इसके लिए वेबसाइट की ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विस्तृत कंटेट अपडेट करती रहेगी। संपादकीय टीम की कोशिश यही रहेगी की न्यूज कंटेट को लेकर पाठक वर्ग को किसी तरह की निराशा हाथ न लगे। साइट 24 घंटे प्रयोग में रहेगी।

Check Also

इंडिया फूड एक्सपो-2026 के 11वें संस्करण का लखनऊ में भव्य शुभारंभ

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य ने आज लखनऊ स्थित रेगलिया …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *