Breaking News

भाजपा सरकार के 10 सालों में समाज का हर वर्ग दुःखी और पीड़ित- अखिलेश यादव

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने आज समाजवादी पार्टी के प्रदेश मुख्यालय लखनऊ में प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक में हुए निर्णय की घोषणा करते हुए कहा कि हम सब लोगों ने मिलकर फैसला किया है कि हर विधानसभा क्षेत्र में 27 हजार वोट बढ़ाने का काम करेंगे। इस तरह भाजपा के 27 हजार वोट कम करने का काम करेंगे। ये वोट समाजवादी पार्टी में आएंगे। चुनाव में तकनीक के इस्तेमाल के साथ, लोगों के साथ सम्पर्क, न्याय दिलाने में सहयोग के साथ सबके साथ सम्मान पूर्ण व्यवहार करेंगे। भाजपा सरकार के 10 सालों में समाज का हर वर्ग दुःखी और पीड़ित है।


श्री यादव ने प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक के बाद प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि भाजपा सरकार में किसानों को धोखा मिला। उनकी आय दुगनी करने का वादा पूरा नहीं हुआ। फसल का लागत मूल्य भी नहीं मिला। गन्ने का मुनाफा रख लिए। चीनी महंगी हो गई। एथेनाल के इस्तेमाल से गाड़ियों का माइलेज कम हो गया। नौजवान बड़े पैमाने पर बेरोजगार हैं।
श्री अखिलेश यादव ने आज समाजवादी पार्टी के डॉ. राममनोहर लोहिया सभागार में प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक में कहा कि भाजपा की नीयत कभी आरक्षण के पक्ष में नहीं रही। लेटरल इंट्री, आउटसोर्स ऐसे तमाम उदाहरण हैं। पीडीए अफसरों को अच्छी तैनाती नहीं देते। विधानसभा चुनाव सम्बंधी काम में 10 प्रतिशत भी पीडीए समाज के अधिकारी नहीं है। चुनाव के समय यह संख्या जीरों हो जाएगी। उन्होंने कहा कि सरकार ने नौकरियां खत्म कर दी है। पेपर लीक उत्तर प्रदेश में सबसे ज्यादा हुआ। निवेश आया नहीं, जमीन खाली पड़ी हुई है। किसानों से जमीन ले ली गई। उन्हें बढ़ा सर्किल रेट नहीं दिया। अयोध्या उदाहरण है जमीन घोटाले का। चंदा चोरी हो गया। अस्पताल खुद बीमार हैं।
श्री अखिलेश यादव ने कहा कि बिना सद्भाव और समाज में सौहार्द के खुशहाली संभव नहीं है। भाजपा ने लोगों को दुःखी किया और माहौल खराब किया। समाज में नफरत फैलाई। मुस्लिम भाईयो से मैं कहना चाहता हॅूं कि उन्होंने जिस तरह का धैर्य का परिचय दिया है उसके लिए धन्यवाद। सरकार लगातार माहौल खराब करना चाह रही है लेकिन वह लोग धैर्य का परिचय दे रहे है।
श्री यादव ने कहा कि अब भाजपा राज में बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर की मूर्तियों पर हमला हो रहा है। हमने जो डाक्यूमेंट तैयार किया है उसमें 151 मूर्तिंया बाबा साहब की तोड़ी गई है। सरकार मिलकर ये मूर्तियां तुड़वा रही है। जिस हाथ में संविधान की प्रति है उस पर हमला हो रहा है। मूर्ति तोड़ने में केवल 14 मामलों में गिरफ्तारी हुई है। 45 अज्ञात पर मामले दर्ज है। 18 नामजद हुए है। बाकी पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। बाबा साहब का पूरे प्रदेश में अपमान हो रहा है। भाजपा सरकार बाबा साहब या उनके लोगों का सम्मान नहीं करती है।


श्री अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा महंगाई से जेब भर रही है। एक्सप्रेस-वे, शिक्षण संस्थान, थाना से तहसील तक जेेबे भरी जा रही है। भाजपा संविधान की दुश्मन है। लोगों के जरूरत का सभी सामान महंगा है। खाने-पीने तक की चीजें महंगी हो गई। मुनाफा कमाने के लिए चीजों को छोटी कर रहे हैं। जिन्हें सुबह शाम सैफई याद आता है। पता कर लेना आज तक किसी मुख्यमंत्री ने, गोरखपुर की इनकी तरह यात्रा नहीं की होगी। श्री यादव ने कहा कि एआई का इस्तेमाल समाजवादी पार्टी की सरकार में रिमोर्ट सेंसिंग के साथ-साथ जितनी भी मॉडल टेक्नालोजी होगी सबसे पहले किसानों के लिए इस्तेमाल होगी। इसके साथ ही पढ़ाई से इसका इस्तेमाल किया जाएगा। गाड़ी कैसे पलटी सरकार बनने पर इसका जरूर पता लगाएंगे। चाहे जितना पैसा खर्च हो जाए। आने वाले समय में खेती, स्वास्थ्य और शिक्षा में एआई के साथ बेहतर टेक्नालोजी का इस्तेमाल किया जाएगा। फेंक एनकाउण्टर का पता भी लगाया जाएगा। उन्होंने कहा कि जब कम तकनीक थी तब भी समाजवादी सरकार में यूपी डायल 100 और लैपटॉप का इस्तेमाल हुआ।
श्री अखिलेश यादव ने कहा कि कंटेंट क्रिएटर्स को ये नौकरी दे रहे हैं और किसी को नही। हमारी वीडियो में डिग्निटी तो है। इसलिए इमोशन का खेल न हो। भाजपा नकारात्मक प्रचार के लिए पैसा दे रही है। बदनाम करने के लिए भाजपा 50 हजार करोड़ रूपये खर्च कर रही है।
श्री अखिलेश यादव ने घोशणा की कि महिलाओं को 40 हजार रूप्ए पेंशन के साथ उनको कारोबार के लिए दो लाख रूपए अतिरिक्त दिए जाएंगे। ऐसा इसलिए कि भाजपा महिलाओं को 1 लाख रूपए देने के लिए लोन ले रही है। हम भी उसी बैंक से लोन लेंगे और महिलाओं को 2 लाख रुपए देंगे। किसानों को लाभकारी मूल्य दिलाएंगे। गन्ना किसानों को 24 घंटे में भुगतान करेंगे। एथेनाल और चीनी के मुनाफे में किसान का भी हिस्सा होगा। पॉम ऑयल, मास्टर्ड ऑयल यहीं तैयार होगा। इसके लिए विशेष कारखाना लगाया जाएगा। सर्किल रेट में भाजपा सरकार भेदभाव करती है, समाजवादी पार्टी की सरकार में ये भेदभाव नहीं होगा। भाजपा सरकार में दर्ज सभी फर्जी मुकदमें समाप्त करेंगे।

About CURRENT MEDIA

Currentmedia.in राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबासाइट है। वेबसाइट में ब्यूरोक्रेसी में ताजा घटनाक्रम, देश और समाज के लिए अमूल्य योगदान देने वाले व अपने कार्यो के दम पर अपनी पहचान बनाने वाले आइएएस और आइपीएस अधिकारियों व डॉक्टरो, कानून के जानकारों की रोचक स्टोरी के साथ उनके जीवन संघर्षो पर आधारित निष्पक्ष लेख पाठक को मिलेंगे। वेबसाइट में अन्य क्षेत्रों के भी विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार पाठक वर्ग के लिए उपलब्ध रहेगा, इसके लिए वेबसाइट की ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विस्तृत कंटेट अपडेट करती रहेगी। संपादकीय टीम की कोशिश यही रहेगी की न्यूज कंटेट को लेकर पाठक वर्ग को किसी तरह की निराशा हाथ न लगे। साइट 24 घंटे प्रयोग में रहेगी।

Check Also

इंडिया फूड एक्सपो-2026 के 11वें संस्करण का लखनऊ में भव्य शुभारंभ

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य ने आज लखनऊ स्थित रेगलिया …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *