Breaking News
आरोपित रामचरन, राजेंद्र और सुरेंद्र सिंह

चिता की आग में मीट पकाने के आरोप में तीन गिरफ्तार

शाहजहांपुर। मो0आफाक। पुवायां थाना क्षेत्र के नत्थापुर गांव में अंतिम संस्कार के बाद चिता की आग में मीट पकाने के आरोप में पुलिस ने तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया है। मृतक के बेटे ने विरोध करने पर आरोपितों पर गाली-गलौज करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया था।


तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस आरोपितों की तलाश में जुटी थी। नत्थापुर निवासी वीरपाल के अनुसार, उनके पिता के अंतिम संस्कार के बाद गांव के रामचरन, राजेंद्र और सुरेंद्र सिंह ने चिता की आग में मीट पकाया। इसका विरोध करने पर तीनों ने उनके साथ गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी दी। वीरपाल की तहरीर पर पुवायां थाने में बीएनएस की धारा 301, 352 और 351(3) के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था।
पुलिस ने सोमवार को कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपितों रामचरन, राजेंद्र और सुरेंद्र सिंह को नत्थापुर तिराहे से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक आरोपितों से पूछताछ के बाद उनके खिलाफ नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। मामले की जांच जारी है और घटना से जुड़े अन्य तथ्यों की भी पड़ताल की जा रही है।

About CURRENT MEDIA

Currentmedia.in राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबासाइट है। वेबसाइट में ब्यूरोक्रेसी में ताजा घटनाक्रम, देश और समाज के लिए अमूल्य योगदान देने वाले व अपने कार्यो के दम पर अपनी पहचान बनाने वाले आइएएस और आइपीएस अधिकारियों व डॉक्टरो, कानून के जानकारों की रोचक स्टोरी के साथ उनके जीवन संघर्षो पर आधारित निष्पक्ष लेख पाठक को मिलेंगे। वेबसाइट में अन्य क्षेत्रों के भी विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार पाठक वर्ग के लिए उपलब्ध रहेगा, इसके लिए वेबसाइट की ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विस्तृत कंटेट अपडेट करती रहेगी। संपादकीय टीम की कोशिश यही रहेगी की न्यूज कंटेट को लेकर पाठक वर्ग को किसी तरह की निराशा हाथ न लगे। साइट 24 घंटे प्रयोग में रहेगी।

Check Also

प्रिंट स्टार प्रतियोगिता का हुआ समापन

लखनऊ । माननीय उपमुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य शुक्रवार को नार्थ रिजनल इंस्टिट्यूट ऑफ़ प्रिंटिंग …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *