लखनऊ। राशिद पठान। झांसी जिलाधिकारी श्री गौरांग राठी ने कलेक्ट्रेट स्थित नवीन सभागार में अपनी पहली कर-करेत्तर सहित प्रवर्तन कार्यों की मासिक समीक्षा बैठक ली। उन्होंने अपनी इरादे स्पष्ट करते हुए समस्त विभागों को वित्तीय वर्ष 2026-27 में निर्धारित वसूली लक्ष्य को शत प्रतिशत पूर्ण करने के लिए कार्ययोजना बनाकर कार्य करने की नसीहत दी। उन्होंने सभी विभागों को शासन द्वारा निर्धारित मासिक लक्ष्य प्राप्ति के लिए प्लानिंग करते हुए वसूली में तेजी लाए जाने के निर्देश दिए ताकि जनपद को प्रदत्त वार्षिक लक्ष्य की शत प्रतिशत पूर्ति की जा सके।
बैठक में कर-करेत्तर एवं प्रवर्तन कार्य की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी श्री गौरांग राठी ने वाणिज्य कर,स्टांप एवं रजिस्ट्रेशन, मालकर/वाहनकर/ यात्रीकर, राज्य उत्पाद शुल्क (आबकारी), अलौह खनन एवं धातुकर्म तथा वानिकी एवं वन्यजीव सहित सभी विभागों का कुल वार्षिक लक्ष्य की शत प्रतिशत वसूली के लिए कार्ययोजना बनाते हुए कार्य करने, इसके अतिरिक्त उन्होंने बनाई गई कार्ययोजना को प्रस्तुत करने के भी निर्देश दिए।
जिलाधिकारी श्री गौरांग राठी ने कर-करेत्तर की समीक्षा के दौरान वाणिज्य कर द्वारा मासिक लक्ष्य के सापेक्ष वसूली कम होने पर नाराजगी व्यक्त की, उन्होंने वाणिज्य कर विभाग के अधिकारियों को वसूली बढ़ाए जाने के निर्देश देते हुए पंचायतीराज विभाग एवं निकायों में जीएसटी कटौती के संबंध में कार्यशाला आयोजित करने के निर्देश दिए। उन्होंने इन्फोर्समेंट के कार्यों में सुधार लाए जाने के साथ ही बनाई गई कार्ययोजना के अंतर्गत कार्य करने के निर्देश दिए ताकि वार्षिक लक्ष्य के साथ ही मासिक लक्ष्य को भी शत प्रतिशत पूर्ण किया जा सके। वाणिज्य कर विभाग द्वारा अप्रैल माह में ₹187.79 करोड़ के सापेक्ष मात्र 107.77 करोड़ की वसूली पर असंतोष व्यक्त किया। जिलाधिकारी ने वसूली लक्ष्यपूर्ति के लिए टारगेट फिक्स करते हुए जीएसटी चोरी के प्रकरणों को पकड़े जाने के साथ ही कर अपवंचन को रोकने के प्रयासों में तेजी लाए जाने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने समीक्षा के दौरान राज्य उत्पाद शुल्क (आबकारी) विभाग की समीक्षा करते हुए आय बढ़ाए जाने के लिए शादी समारोह सहित अन्य कार्यक्रमों के लिए 01 दिन का लाइसेंस जारी करने पर जोर दिया, उन्होंने विभागीय अधिकारियों को क्षेत्र में भ्रमण करते हुए सर्वे करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने आबकारी विभाग की निर्गत आरसी की वसूली में उपजिलाधिकारियों को तेजी लाए जाने के निर्देश दिए। विभाग द्वारा मासिक लक्ष्य 60.48 करोड़ के सापेक्ष 62.13 करोड़ वसूली पर सन्तोष व्यक्त करते हुए इसी प्रकार के साथ कार्य करने की नसीहत दी, उन्होंने उपस्थित आबकारी अधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि क्षेत्र में शराब की दुकानों का सत्यापन करते हुए गंदगी पाए जाने पर पेनाल्टी लगाए जाने तथा गाँजा बेचने की शिकायतों पर सख्ती से कार्यवाही किया जाना सुनिश्चित करें। इसके साथ ही उन्होंने शिक्षण संस्थानों के आस-पास नशीले पदार्थों की बिक्री कतई न हो इसे भी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने मालकर, वाहन कर, यात्री कर की समीक्षा करते हुए वसूली बढ़ाए जाने के लिए जनपद में डंपर के चालानों की सूची तैयार करते हुए उनकी वसूली करने के निर्देश दिए।माह के लक्ष्य के सापेक्ष कम वसूली करने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए कार्ययोजना पर अमल करतै हुए शासन द्वारा प्रदत्त लक्ष्य की शत प्रतिशत पूर्ति करें। उन्होंने शासन द्वारा प्रदत्त वार्षिक लक्ष्य की शत प्रतिशत पूर्ति के लिए विभाग के सोर्स की जानकारी ली और प्रवर्तन कार्यों को और प्रभावी बनाए जाने के निर्देश देते हुए कार्य करने की नसीहत दी। विभाग द्वारा माह के लक्ष्य ₹16.49 करोड़ के सापेक्ष ₹15.36 करोड़ वसूली पर संतोष व्यक्त किया और वसूली को बढ़ाए जाने के निर्देश दिए। प्रवर्तन कार्यों की समीक्षा करते हुए उन्होंने विभाग द्वारा किए जा रहे कार्यों में और तेजी लाए जाने और ओवर लोडिंग वाहनों पर चालान के द्वारा वसूली की कार्रवाई करने के निर्देश दिए ताकि लक्ष्य को पूरा वसूला जा सके।
कर-करेत्तर एवं प्रवर्तन कार्याे की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी श्री गौरांग राठी ने उपस्थित समस्त निकायों के अधिशासी अधिकारियों को कड़े निर्देश देते हुए कहा कि जनपद में गर्मी के दृष्टिगत क्षेत्र में किसी भी तरह से पेयजल आपूर्ति बाधित नहीं होनी चाहिए। उन्होंने ताकीद करते हुए कहा कि जनपद में किसी भी दशा में पानी आपूर्ति के संबंध में शिकायत प्राप्त न हो, जिस भी क्षेत्र में समस्या है, वहां तत्काल टैंकर के माध्यम से जलापूर्ति सुनिश्चित करें।
इस अवसर पर ज्वाइंट मजिस्ट्रेट श्री आयुष सैनी,एडीएम वित्त एवं राजस्व श्री वरुण कुमार पाण्डेय, एडीएम प्रशासन श्री शिव प्रताप शुक्ल, एडीएम न्याय श्री अरुण कुमार गौड़, नगर मजिस्ट्रेट प्रमोद झा,जिला आबकारी अधिकारी श्री मनीष गुप्ता, जिला खनिज अधिकारी श्री शैलेंद्र सिंह, अधिशाषी अधिशासी अभियंता विद्युत नगरीय श्री रविन्द्र कुमार, अधिशासी अभियंता विद्युत ग्रामीण श्री सुभाष चंद्र सहित समस्त एसडीएम, व्यापार कर,परिवहन विभाग, सिंचाई एंव अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।
Current Media