लखनऊ। सामाजिक संस्था ऑल इंडिया पैग़ाम ए अमन फ़ेडरेशन द्वारा फ्री मेडिकल कैम्प का आयोजन किया गया जिसमें लगभग छः सौ से ज़्यादा लोगो ने कैम्प का लाभ उठाया । कैम्प सुबह 10 बजे से शुरू हुआ और 3 बजे तक चला हैनिमैन चौरिटेबल ट्रस्ट के अध्य्क्ष डॉ आदर्श कुमार त्रिपाठी के सहयोग से लगाए गए कैम्प में अनुभवी डॉकटरों द्वारा आये मरीज़ों का फ्री चेक अप किया और फ्री जांचे की गई ।

डा0 रज़ा ने काफी मरीज़ों को देखकर दवा दी । कैम्प में मुख्य अथिति के तौर पर लखनऊ पशिम विधायक अरमान खान वरिष्ठ धर्म गुरु मौलाना यासूब अब्बास मौलाना सैफ अब्बास उपस्थित रहे । संस्था के अध्यक्ष फैसल मुजीब ने बताया कि कैम्प ज़रुरतमंद लोगो के लिए लगाया गया था और बड़ी तादाद में लोग पहुचे डॉ आदर्श कुमार त्रिपाठी ने बताया कि कैम्प सफल रहा और लोगो ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया ।
कैम्प में ऑल इंडिया पैग़ाम ए अमन फ़ेडरेशन के चेयरमैन फारूक खान कार्यकारी अध्य्क्ष मोहम्मद अज़ीज़ वरिष्ठ महासचिव वरिष्ठ सर्जन चिकित्सक डॉ मुबशशिर राष्ट्रीय सचिव अखिल सोंधी कोषाध्यक्ष कलाम खान प्रदेश महासचिव अनीस अहमद प्रदेश सचिव यामीन खान जिला सचिव एजाज़ खान नेशनल हेल्पिंग फाउंडेशन के अध्य्क्ष कैफ खान प्रदेश अध्यक्ष वकील अहमद फ़ैज़ मौजूद रहे।
Current Media