Breaking News

हफीज भारती बने बाराबंकी सिटीजन फोरम के चेयरमैन

बाराबंकी। जिले की प्रमुख समाजसेवी व राजनेता हफीज भारती को बाराबंकी सिटीजन फोरम का चेयरमैन बनाया गया। यह जिम्मेदारी उत्तर प्रदेश सिटीजन फोरम के संरक्षक एवं वयोवृद्ध सामाजिक कार्यकर्ता अमीर हैदर एडवोकेट और फोरम के अध्यक्ष अरशद आजमी ने सौंपी।
शनिवार को आयोजित एक महत्वपूर्ण बैठक में बाराबंकी जिले में सिटीजन फोरम की कार्यकारिणी का पुनर्गठन किए जाने पर विचार किया गया। इस मौके पर राज्य कार्यकारिणी के पदाधिकारियों ने जनपद के जाने माने समाजसेवी व नगर पालिका परिषद के पूर्व अध्यक्ष हफीज भारती को फोरम का चेयरमैन चुना।
हफीज भारती ने फोरम के राज्य अध्यक्ष अरशद आज़मी और संरक्षक अमीर हैदर को पुष्पगुच्छ भेंटकर उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। वहीं फोरम की ओर से हफीज भारती को चेयरमैन बनाए जाने का प्रमाणपत्र भी सौंपा गया। इस मौके पर उन्होंने बाराबंकी के विकास और सामाजिक क्षेत्र में समर्पित भाव से कार्य करने का संकल्प लिया।
बैठक में फोरम के संरक्षक अमीर हैदर ने कहा कि आज की युवा पीढ़ी ही देश की तकदीर और तस्वीर को बदल सकती है। इसलिए ऐसे युवाओं को सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर अपनी भूमिका का निर्वहन करना चाहिए। जिससे समाज के अन्य लोगों को एक नया संदेश जाए। यह फोरम आने वाले समय में सामाजिक गतिविधियों के साथ-साथ सांस्कृतिक और वैचारिकी का प्रमुख केन्द्र बनेगा। उ.प्र. सिटीजन फोरम के चेयरमैन अरशद आजमी ने बताया कि सामाजिक समरसता सर्वाेपरि है। सिटीजन फोरम को इसी पर फोकस करना है। सिटीजन फोरम समाज के हर तबके को जोड़कर आगे बढ़ाने का माध्यम है। जल्द ही जिले के हर सैक्टर से लोगों की कमेटी गठित कर संस्था का व्यापक रूप से विस्तार किया जाएगा। इस मौके पर वरिष्ठ पत्रकार हसमत उल्लाह, समाजसेवी मोहम्मद मोनिस, नावेद मेराज, अजीज अहमद कुरैशी आदि कई लोग मौजूद रहे।

About CURRENT MEDIA

Currentmedia.in राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबासाइट है। वेबसाइट में ब्यूरोक्रेसी में ताजा घटनाक्रम, देश और समाज के लिए अमूल्य योगदान देने वाले व अपने कार्यो के दम पर अपनी पहचान बनाने वाले आइएएस और आइपीएस अधिकारियों व डॉक्टरो, कानून के जानकारों की रोचक स्टोरी के साथ उनके जीवन संघर्षो पर आधारित निष्पक्ष लेख पाठक को मिलेंगे। वेबसाइट में अन्य क्षेत्रों के भी विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार पाठक वर्ग के लिए उपलब्ध रहेगा, इसके लिए वेबसाइट की ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विस्तृत कंटेट अपडेट करती रहेगी। संपादकीय टीम की कोशिश यही रहेगी की न्यूज कंटेट को लेकर पाठक वर्ग को किसी तरह की निराशा हाथ न लगे। साइट 24 घंटे प्रयोग में रहेगी।

Check Also

रनिंग स्टाफ ने किया देश भर में मुंडी गरम प्रदर्शन

झाँसी । राशिद पठान। आल इण्डिया लोको रनिंग स्टाफ एसोसिएशन ने कार्यकारिणी के आदेशानुसार संगठन …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *