शाहजहाँपुर । मो0आफाक। शाहजहाँपुर जिला युवा कांग्रेस कमेटी द्वारा समाजवादी पार्टी के प्रवक्ता राज कुमार भाटी द्वारा ब्राह्मण समाज के खिलाफ दिए गए अत्यंत आपत्तिजनक बयान की कड़ी निंदा करते हुए कांग्रेस कार्यालय से एकत्रित होकर टाउन हॉल शहीदो की प्रतिमाओं के समक्ष उनके पुतले को फूंककर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया।
इस अवसर पर जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष राम जी अवस्थी ने कहा कि राज कुमार भाटी का बयान न केवल ब्राह्मण समाज की भावनाओं को आहत करने वाला है, बल्कि पूरे समाज में घृणा फैलाने वाला है।
उन्होंने कहा कि ब्राह्मण समाज समेत समस्त समाज के विभिन्न वर्गों में इस बयान का भारी विरोध हो रहा है। समाजवादी पार्टी को तुरंत राज कुमार भाटी को पार्टी से बाहर करना चाहिए। जब तक इन पर उचित कार्यवाही नहीं होती, युवा कांग्रेस का यह विरोध जारी रहेगा।
प्रदेश कांग्रेस कमेटी सदस्य कृष्ण विनोद मिश्रा ने इस मौके पर कहा कि ब्राह्मण समाज इस देश की सांस्कृतिक और सामाजिक रीढ़ है। किसी भी व्यक्ति को ब्राह्मण समाज को लक्ष्य करके इस प्रकार का घृणित बयान देने का कोई अधिकार नहीं है।
समाजवादी पार्टी अगर खुद को समावेशी पार्टी कहती है तो उसे ऐसे तत्वों को तुरंत पार्टी से निष्कासित करना चाहिए। कांग्रेस पार्टी हमेशा सामाजिक सद्भाव और सभी वर्गों के सम्मान की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध रही है और रहेगी। कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी कि यदि समाजवादी पार्टी ने राज कुमार भाटी पर तुरंत कार्रवाई नहीं की तो युवा कांग्रेस पूरे जिले में और भी व्यापक स्तर पर आंदोलन करेगी। इस अवसर पर प्रमुख रूप से जिला महासचिव काँग्रेस गौरव त्रिपाठी, सुशील प्रकाश शर्मा,प्रदेश प्रवक्ता युवा कांग्रेस शास्वत मिश्रा,युवा कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष सोभित मिश्रा,अंकित मिश्रा एडवोकेट,जिला महासचिव शिवओम मिश्रा,राहिल अंसारी,उस्मान शाह,एनएसयूआई जिलाध्यक्ष रफी उल हसन,फुरकान अहमद कुरैशी, महानगर उपाध्यक्ष अदीब अहमद,संजय सक्सेना,परवेज अहमद,निहाल अहमद एड,शिवांश मिश्रा एड,पुवायां ब्लॉक अध्यक्ष उमंग त्रिवेदी,अनुभव दुवेदी,नितिन तिवारी,जितेंद्र पाल,सौरभ मिश्रा,अयान,शिवम यादव आदि युवा कांग्रेसजन उपस्थित रहे।
Current Media