Breaking News

प्रत्येक जनपद में हज यात्रा 2027 हेतु जागरूकता के लिए बैठक सम्पन्न

लखनऊ। उ0प्र0 राज्य हज समिति की एक बैठक आज मौलाना अली मियां मेमोरियल हज हाउस सरोजनीनगर, लखनऊ पर श्री दानिश आज़ाद अंसारी, मा0 राज्य मंत्री अल्पसंख्यक कल्याण, मुस्लिम वक्फ एवं हज उ0प्र0 व मा0 अध्यक्ष उ0प्र0 राज्य हज समिति की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में हज-2026 की समीक्षा की गयी जिसके सफलतापूर्वक सम्पन्न होने पर सभी का आभार व्यक्त किया गया व आगामी हज-2027 के सम्बन्ध में अब तक की प्रगति व सुविधाजनक बनाने हेतु सुझाव व आवश्यक निर्देश दिये गये।
हज हाउस को हज यात्रियों हेतु सुविधाजनक व भव्य बनाने व हज हाउस की आय बढ़ाने हेतु कुछ आवश्यक निर्माण कार्यों को प्रस्तावित किया गया। प्रत्येक ज़िले में हज समिति के मा0 सदस्यों को दौरे कर धमगुरुओं/ज़िले के कुछ प्रतिष्ठित/सामाजिक व्यक्तियों के साथ बैठक कर इच्छुक हज यात्रियों को हज-2027 हेतु आवेदन करने हेतु जागरुकता बढ़ाने के प्रस्ताव पर सहमति बनी। हज कमेटी को सोशल मीडिया प्लेटफार्म जैसे यू- ट्यूब/ट्विटर/फेसबुक/इंस्ट्राग्राम आदि से जोड़कर प्रचार-प्रसार एवं सूचनाएं हज यात्रियों तक सुविधाजनक पहुॅंचाने का निर्णय लिया गया। हज सत्र-2027 में यात्रियों को रुम सर्विस के रुप में भोजन सुविधा उपलब्ध कराने व स्मार्ट वॉच के स्थान पर अन्य विकल्प पर विचार किया गया। किस प्रकार प्रदेश से जाने वाले यात्रियों को हज-2026 से और अच्छी सुविधा पहुॅंचाई जाए इस पर सभी सदस्यों द्वारा विचार-विमर्श करते हुए संकल्प लिया गया।
उक्त बैठक में मा0 अध्यक्ष महोदय के अतिरिक्त मा0 सदस्यगण श्री इफ्तेख़ार अहमद, श्री वली मोहम्मद, श्री जुनेद अंसारी, श्री जावेद क़मर ख़ान, श्री हाफिज़ एजाज़ अहमद अंसारी (शाहीन), श्री कल्बे हुसैन (कब्बन नवाब) श्री कमरुद्दीन (जुगनू), श्री सैयद अली वारसी, श्री कामरान ख़ान व पदेन सदस्य के रुप में श्री मोहम्मद तारिक़, सचिव/कार्यपालक अधिकारी, उ0प्र0 राज्य हज समिति ने प्रतिभाग किया।

About CURRENT MEDIA

Currentmedia.in राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबासाइट है। वेबसाइट में ब्यूरोक्रेसी में ताजा घटनाक्रम, देश और समाज के लिए अमूल्य योगदान देने वाले व अपने कार्यो के दम पर अपनी पहचान बनाने वाले आइएएस और आइपीएस अधिकारियों व डॉक्टरो, कानून के जानकारों की रोचक स्टोरी के साथ उनके जीवन संघर्षो पर आधारित निष्पक्ष लेख पाठक को मिलेंगे। वेबसाइट में अन्य क्षेत्रों के भी विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार पाठक वर्ग के लिए उपलब्ध रहेगा, इसके लिए वेबसाइट की ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विस्तृत कंटेट अपडेट करती रहेगी। संपादकीय टीम की कोशिश यही रहेगी की न्यूज कंटेट को लेकर पाठक वर्ग को किसी तरह की निराशा हाथ न लगे। साइट 24 घंटे प्रयोग में रहेगी।

Check Also

तिलहर में पुलिस-एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई, 2.790 किलो अफीम और 300 ग्राम एल्प्राजोलम बरामद

शाहजहांपुर । मुबारक अली । शाहजहांपुर में एसपी सौरभ दीक्षित के निर्देश पर नशे के …