Breaking News

अब नहीं लगेगी केरल के मंदिरों में आरएसएस की ‘शाखा‘

तिरुवनंन्तपुरम । पिछले काफी समय से केरल के मंदिरों में आरएसएस वाले अपनी षाखाओं को संचालन लगातार कर रहे हैं जिससे वहाॅं आने वाले श्रद्धालुओं को समस्याएं होने के आरोप लगाये जा रहे थे । जिसको देखते हुए केरल के मंदिरों का संचालन करने वाले त्रावणकोर देवास्वम बोर्ड (टीडीबी) ने एक नया सर्कुलर जारी किया है। इसके मुताबिक, राज्य के मंदिर परिसरों में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) सामूहिक अभ्यास (शाखा) या अन्य कोई भी गतिविधि नहीं चला सकेगा। टीडीबी ने नए आदेश का सखती से पालन करने की हिदायत दी है और साथ ही इसका पालन न करने वाले अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की भी बात कही है। सर्कुलर 18 मई को जारी किया गया है। हालांकि, टीडीबी ने इससे पहले 30 मार्च को भी एक आदेश जारी किया था। इसमें कहा गया था कि मंदिर से जुड़े अनुष्ठानों और त्योहारों के अलावा किसी अन्य मकसद के लिए मंदिर परिसरों का इस्तेमाल नहीं होना चाहिए। टीडीबी के अध्यक्ष के अनंतगोपन ने एजेंसी से कहा, कि कई मंदिरों में आरएसएस की शाखा चल रही थी और वो यहां अभ्यास कर रहे थे। इसी वजह से सर्कुलर जारी किया गया है. मंदिर श्रद्धालुओं के लिए होते हैं और उन्हें कोई दिक्कत नहीं होनी चाहिए. बोर्ड (टीडीबी) का यही रुख है। इस नए सर्कुलर को केरल की विपक्षी पार्टी का भी साथ मिला है। राज्य में विपक्ष के नेता वीडी सतीशन ने मंदिरों में आरएसएस की गतिविधियों पर रोक का समर्थन करते हुए एजेंसी से कहा, केरल में करीब 90 फीसदी हिंदू परिवार संघ परिवार के खिलाफ हैं। वहीं, बीजेपी ने नए आदेश को लेकर केरल के सीएम पिनराई विजयन पर निशाना साधा है।

About currentmedia09@gmail.com

Currentmedia.in राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबासाइट है। वेबसाइट में ब्यूरोक्रेसी में ताजा घटनाक्रम, देश और समाज के लिए अमूल्य योगदान देने वाले व अपने कार्यो के दम पर अपनी पहचान बनाने वाले आइएएस और आइपीएस अधिकारियों व डॉक्टरो, कानून के जानकारों की रोचक स्टोरी के साथ उनके जीवन संघर्षो पर आधारित निष्पक्ष लेख पाठक को मिलेंगे। वेबसाइट में अन्य क्षेत्रों के भी विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार पाठक वर्ग के लिए उपलब्ध रहेगा, इसके लिए वेबसाइट की ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विस्तृत कंटेट अपडेट करती रहेगी। संपादकीय टीम की कोशिश यही रहेगी की न्यूज कंटेट को लेकर पाठक वर्ग को किसी तरह की निराशा हाथ न लगे। साइट 24 घंटे प्रयोग में रहेगी।

Check Also

पूर्व मंत्री व विधायक मनोज पारस को किया गया हाउस अरेस्ट

मुरादाबाद। जनपद मुरादाबाद में कुछ दिन पहले बाबा साहेब की मूर्ति को अराजक तत्वों द्वारा …