Breaking News

दिवंगत कनीज बतूल और उज्मा हैदर की छमाही पर शांति सभा आयोजित की गई

लखनऊ। वरिष्ठ कांग्रेस नेता और सामाजिक कार्यकर्ता चाचा अमीर हैदर की पत्नी स्वर्गीय कनीज बतूल बिन्त सैयद कासिम हुसैन और समाजवादी पार्टी के प्रवक्ता अब्बास हैदर की पत्नी प्रसिद्ध पत्रकार उज्मा हैदर बिन्त ओसामा तल्हा की याद में एक षांति सभा शाम आठ बजे गुफरानमाॅब इमामबाड़े में आयोजित की गई । गुफरान-ए-माब इमाम बाड़ा में मजलिस (शांति सभा) का आयोजन किया गया। मौलाना अब्बास इरशाद नकवी ने शरीयत और बड़प्पन विषय पर शांति पाठ को संबोधित किया। मौलाना ने अपने भाषण में कहा कि इस्लाम में इंसानियत को सबसे ऊपर रखा गया अगर किसी इंसान में इंसानियत नहीं है तो वह सच्चा मुसलमान हो ही नहीं सकता। बैठक के अंत में उन्होंने कर्बला के शहीदों का जिक्र किया। इससे पहले बैठक की शुरुआत पवित्र कुरान की तिलावत से हुई। मशहूर शायर हसन काजमी, तारिक कमर, निहाल रिजवी, संजय मिश्रा शौक और वली सलमा ने दुआएं की। इस मौके पर डॉ. अम्मार रिजवी, ओबैदुल्लाह नासिर, ज़ीषान हैदर ,मेराज हैदर, अफज़ाल हैदर , अब्बास हैदर, नजम , मसूद अब्दुल्ला शहर के विभिन्न सेक्टरों से जुड़े तमाम गणमान्य लोग मौजूद थे। बता दें कि 24 जनवरी 2023 को अलाया अपार्टमेंट हादसे में दिवंगत कनीज बतूल और उज्मा हैदर की मौत हो गई थी।

About currentmedia09@gmail.com

Currentmedia.in राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबासाइट है। वेबसाइट में ब्यूरोक्रेसी में ताजा घटनाक्रम, देश और समाज के लिए अमूल्य योगदान देने वाले व अपने कार्यो के दम पर अपनी पहचान बनाने वाले आइएएस और आइपीएस अधिकारियों व डॉक्टरो, कानून के जानकारों की रोचक स्टोरी के साथ उनके जीवन संघर्षो पर आधारित निष्पक्ष लेख पाठक को मिलेंगे। वेबसाइट में अन्य क्षेत्रों के भी विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार पाठक वर्ग के लिए उपलब्ध रहेगा, इसके लिए वेबसाइट की ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विस्तृत कंटेट अपडेट करती रहेगी। संपादकीय टीम की कोशिश यही रहेगी की न्यूज कंटेट को लेकर पाठक वर्ग को किसी तरह की निराशा हाथ न लगे। साइट 24 घंटे प्रयोग में रहेगी।

Check Also

‘दो पारे की तरावी का दौर मुकम्मल हुआ”

लखनऊ। रमज़ान की महीने में चारो तरफ इबादत का दौर चलता रहता है । मुसलमान …