Breaking News

अब कुत्ते का मांस खा सकेंगे नागालैड के लोग

गोहाटी । नागालैंड की सरकार ने प्रदेशवासियों के कुत्ते का मंास खाने पर जो पाबंदी लगाई थी वह अब खत्म हो गई । अब नागालैंड के लोग बेरोकटोक कुत्ते का मंास खा सकेंगे । गौहाटी हाईकोर्ट की कोहिमा पीठ ने नगालैंड सरकार के कुत्ते के मांस पर प्रतिबंध के तीन साल पुराने आदेश को रद्द कर दिया है। नगालैंड सरकार ने जुलाई 2020 में कुत्तों के मांस के वाणिज्यिक आयात, कारोबार और बिक्री पर प्रतिबंध लगा दिया था। इस फैसले के खिलाफ मांस बेचने वाले कारोबारियों ने गुवाहाटी हाईकोर्ट में याचिका दायर कर कहा था कि इस फैसले से उनकी आजीविका और कारोबार प्रभावित हुआ है। द हिंदू के अनुसार, दो जून को जस्टिस मर्ली वांकुन ने इस आदेश को रद्द करते हुए कहा कि देश के पूर्वोत्तर हिस्से में आज भी कुत्ते का मांस खाना स्वीकृत चलन है।

About currentmedia09@gmail.com

Currentmedia.in राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबासाइट है। वेबसाइट में ब्यूरोक्रेसी में ताजा घटनाक्रम, देश और समाज के लिए अमूल्य योगदान देने वाले व अपने कार्यो के दम पर अपनी पहचान बनाने वाले आइएएस और आइपीएस अधिकारियों व डॉक्टरो, कानून के जानकारों की रोचक स्टोरी के साथ उनके जीवन संघर्षो पर आधारित निष्पक्ष लेख पाठक को मिलेंगे। वेबसाइट में अन्य क्षेत्रों के भी विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार पाठक वर्ग के लिए उपलब्ध रहेगा, इसके लिए वेबसाइट की ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विस्तृत कंटेट अपडेट करती रहेगी। संपादकीय टीम की कोशिश यही रहेगी की न्यूज कंटेट को लेकर पाठक वर्ग को किसी तरह की निराशा हाथ न लगे। साइट 24 घंटे प्रयोग में रहेगी।

Check Also

कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके 6 जून को भारत आने की संभावना

नई दिल्ली । अभिजीत दीपके नाम इस वक्त देश में ही नहीं बल्कि विदेशों में …